फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 10 chargesheet filed in the LUCC scam case special court takes cognizance

Uttarakhand News: राहत की खबर...एलयूसीसी घोटाले में हो चुकी 10 चार्जशीट दाखिल, विशेष न्यायालय ने लिया संज्ञान

Tue, 09 Sep 2025 04:05 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

एलयूसीसी के 10 मामलों में अगस्त तक पुलिस की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इन मामलों में लगातार तारीख लग रही हैं, जिसमें कोर्ट की ओर से आरोप निर्धारण के लिए आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News 10 chargesheet filed in the LUCC scam case special court takes cognizance
- फोटो : ANI

विस्तार

राज्यभर में एलयूसीसी चिटफंड के नाम पर ठगे गए सैकड़ों पीड़ितों के लिए राहत की खबर है। यह मामला अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 (बड्स एक्ट) की विशेष अदालत में महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है जहां पुलिस ने 10 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विशेष न्यायालय ने सभी चार्जशीट पर संज्ञान भी ले लिया है, जिसमें अब आरोप तय करने की कार्यवाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ लोक अभियोजक पंकज कुमार राय ने बताया कि एलयूसीसी के 10 मामलों में अगस्त तक पुलिस की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इन मामलों में लगातार तारीख लग रही हैं, जिसमें कोर्ट की ओर से आरोप निर्धारण के लिए आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। सोमवार को भी एक मामले में आरोपियों को नोटिस जारी हुए। मामलों में अभियुक्तों की उपस्थिति नियत होने के बाद आरोप तय किए जाएंगे। इसके पश्चात गवाही की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे 17 दिनों से बंद, खरसाली गांव से गर्भवती महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोटाले के तहत कथित नेटवर्किंग योजनाओं में निवेश के नाम पर प्रदेशभर में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी हुई है। इस सिलसिले में विभिन्न राज्यों के पीड़ित रकम वापसी की मांग पर देहरादून में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ऐसे में देहरादून में बड्स एक्ट की विशेष अदालत की त्वरित कार्यवाही पीड़ितों के लिए बड़ी उम्मीद बनी है। जैसे ही आरोप तय होंगे तो मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। सुनवाई के चलते गवाह और साक्ष्य पेश करने की प्रक्रिया में जांच दस्तावेज, जिनमें बैंक ट्रांजेक्शन समेत कई जानकारियां अदालत के सामने आ सकेंगी। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने की आस रहेगी, जो रुपये वापस मिलने की राह देख रहे हैं।

इन थानों से दाखिल हुई हैं चार्जशीट
शिकायतों के आधार पर देवप्रयाग, घनसाली, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून के पटेलनगर, उत्तरकाशी, चंबा, नई टिहरी थाने में साल 2024-25 के बीच 10 एफआईआर दर्ज हुई थीं। इन सभी की ओर से आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। तीन नए मामलों में पुलिस जांच कर रही थी मगर पिछले दिनों मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed