{"_id":"622ef4528ae376654b5579c1","slug":"uttarakhand-newly-elected-mla-son-works-to-connect-vehicles-punctures-family-lives-simply","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी: पंक्चर जोड़कर परिवार चला रहा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक का बेटा, कहा- काम करने में नहीं कोई शर्मिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी: पंक्चर जोड़कर परिवार चला रहा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक का बेटा, कहा- काम करने में नहीं कोई शर्मिंदगी
Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
सार
उत्तराखंड के नवनिर्वाचित एक ऐसे विधायक हैं, जिनकी सादगी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। वह खुद जितनी सादगी के साथ रहते हैं, उनका परिवार भी उतना ही साधारण जीवन जीता है। एक बेटा पंक्चर ठीक करने का काम करता है तो वहीं दूसरा बेटा फर्नीचर का काम करता है।
विज्ञापन
गंगोलीहाट विधायक फकीर राम का बेटा जगदीश राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगोलीहाट से नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम काफी सादगी के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आज भी गाड़ियों के पंक्चर जोड़ने का काम करता है। बेटे जगदीश का कहना है कि उसे अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई। नवनिर्वाचित विधायक का परिवार हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता है।
विज्ञापन
विधायक फकीर राम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे जगदीश राम ने बताया कि वह करीब 12 साल से पंक्चर बनाने का काम करते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलाते हैं। परिवार चलाने के लिए किसी से मदद नहीं मांगी।
विज्ञापन
बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र राम फर्नीचर का काम करता है। मां बलपा देवी गृहिणी और पिता राजनीति से जुड़े हैं।
पिता के चुनाव जीतने पर परिवार काफी खुश है। बलपा देवी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद पति एक दिन के लिए घर आए थे लेकिन फिर देहरादून चले गए। बताया कि वह एक सप्ताह बाद होली पर घर आएंगे। घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- दिल्ली जाने की कल्पना मात्र से ही मन भारी
विधायक के करीबी बिठौरिया नंबर एक निवासी विपिन शर्मा का कहना है कि फकीर राम ने अपने व्यवहार और सादगी की बदौलत राजनीति में मुकाम हासिल किया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में पराजित किया। क्षेत्र के युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता है।