उत्तराखंड के नए डीजीपी ने संभाली कुर्सी, कहा बिना दबाव-भेदभाव काम करेगी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1987 बैच के आईपीएस अनिल रतूड़ी ने सोमवार को उत्तराखंड के 10वें डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक एमए गणपति के डेप्युटेशन पर केंद्र में जाने से अनिल रतूडी की ताजपोशी हुई है। सोमवार को गणपति की विदाई समारोह के साथ ही रतूड़ी ने डीजीपी की कुर्सी संभाली।
डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि पुलिस दबाव और भेदभाव से काम नहीं करेगी। आम से लेकर खास व्यक्ति की सुरक्षा और अपराधियों के साथ सख्ती पुलिस की प्राथमिकता होगी। पुलिस विधिक कार्यों के संचालन के साथ आम जनता का भरोसा जीतकर उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाएगी।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने निवर्तमान डीजीपी एमए गणपति के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि गणपति ने पुलिस विभाग की मजबूती और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य किया।
एमए गणपति ने कहा कि पुलिस महकमे में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के चलते ही कार्यकाल यादगार रहा। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने निवर्तमान डीजीपी एमए गणपति को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
विदाई के दौरान छलके आंसू
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) राम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जीएस मार्तोलिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति, एसएसपी निवेदिता कुकरेती सहित सभी जिलों के पुलिस कप्तान मौजूद थे।
डीजीपी एमए गणपति की विदाई बेहद ही भावुकता के बीच हुई। पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आला अधिकारियों की मौजूदगी में एमए गणपति ने नए डीजीपी अनिल रतूड़ी को अपना कार्यभार हस्तांतरित किया।
अनिल रतूड़ी ने गणपति को बाबा केदारनाथ का प्रतिक चिह्न भेंट किया। इसके बाद अनिल रतूड़ी के नेतृत्व में आला अधिकारियों ने एमए गणपति को उनकी कार में बैठाया।
मुख्यालय से गणपति की कार को धक्का देकर गेट तक पहुंचाया। विदाई के दौरान कई अफसर अपने आंसू नहीं रोक पाए। आंखें छलक पड़ी। गणपति की विदाई के बाद अनिल रतूड़ी ने गारद से सलामी ली।