फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Chief Minister Tirath Singh Rawat Take Meeting about Kumbh Mela

उत्तराखंड: सीएम तीरथ बोले, भव्य होगा महाकुंभ, शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Wed, 10 Mar 2021 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Mar 2021 11:05 PM IST
सार

  • सत्ता की कमान संभालते ही बैठकों में जुटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत    
  • अधिकारियों के साथ बैठक कर शाही स्नान की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Uttarakhand New Chief Minister Tirath Singh Rawat Take Meeting about Kumbh Mela
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बैठकों में जुट गए। सबसे पहले उन्होंने हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्ष की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ को भव्य बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। आगंतुक श्रद्धालु गंगा में सुविधापूर्वक पवित्र स्नान कर सकें। संतों का सम्मान सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


तीरथ सिंह रावत के सिर सजा उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता संभालने के बाद पहली बैठक में उन्होंने कुंभ की दिव्यता और भव्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। उत्तराखंड का विकास हम सभी का दायित्व है। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, आरके सुधांशु, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, सौजन्या समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Trending Videos

प्रदेश में नौकरशाही में होगा बड़ा फेरबदल

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कामकाज संभाल लिया है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। वह अपने नेतृत्व को साबित करने के लिए नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। शासन से लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों को बदला जा सकता है। नए सीएम की ताजपोशी के साथ ही अफसरशाही में हलचल पैदा हो गई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने कम समय में बेहतर परिणाम और नेतृत्व को साबित करने की चुनौती है। यही वजह है कि शपथ लेते ही वह काम में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नौकरशाही में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

जिलाधिकारी समेत शासन स्तर पर उच्च पदों पर अधिकारियों को जिम्मेेदारी सौंपी जा सकती है। फेरबदल को लेकर नौकरशाहों में हलचल है। कई अफसर तीरथ के सामने अपनी गुडविल बनाने में जुट गए हैं। वहीं, पार्टी के कई नेताओं ने तीरथ की परिक्रमा शुरू कर दी है। अभी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही नए सिरे से कैबिनेट मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed