फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand New bridge ready on Joshimath Malari highway connecting China border Rajnath Singh can inaugurated

India China Border: जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नया पुल तैयार, 19 को रक्षा मंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Sun, 14 Jan 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: जोशीमठ मलारी हाईवे पर जोशीमठ से 13 किमी आगे ढाक गदेरे पर अभी तक सिंगल लेन पुल से आवाजाही होती थी। पुल पुराना होने के साथ ही जर्जर हालत में पहुंच गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand New bridge ready on Joshimath Malari highway connecting China border Rajnath Singh can inaugurated
जोशीमठ मलारी हाईवे पर पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ढाक नाले में स्टील गार्डर पुल तैयार कर दिया है। पुल शुरू होने पर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों सहित सेना और आईटीबीपी के जवानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इन दिनों सेना व प्रशासन की ओर से इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


जोशीमठ मलारी हाईवे पर जोशीमठ से 13 किमी आगे ढाक गदेरे पर अभी तक सिंगल लेन पुल से आवाजाही होती थी। पुल पुराना होने के साथ ही जर्जर हालत में पहुंच गया था। सेना, आईटीबीपी के साथ सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए बीआरओ ने ढाक नाले पर 93 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बना दिया है। इससे सीमा की अग्रिम चौकी नीती पास, रिमखिम सहित अन्य जगह पर आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


Sena Medal: बहादुरी के लिए उत्तराखंड के दो जांबाज सेना मेडल से सम्मानित, जानिए इनकी शौर्य गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी को होगा उद्घाटन

पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इन दिनों जोशीमठ से ढाक तक सड़क दुरुस्त करने व गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण दिसंबर 2018 में शुरू हुआ। 17.80 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed