{"_id":"68493afe3ed0058d89080950","slug":"uttarakhand-national-highways-720-crores-approved-for-improving-national-highways-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारने के लिए 720 करोड़ स्वीकृत, बोले सीएम धामी-सुरक्षित सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारने के लिए 720 करोड़ स्वीकृत, बोले सीएम धामी-सुरक्षित सुगम होगा आवागमन
Wed, 11 Jun 2025 01:51 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के अंतर्गत देहरादून-लालटप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य के लिए 720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच तेज़ और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग को भी अधिक सुगम बनाएगी।
विज्ञापन
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय यातायात को मुख्य मार्ग के ट्रैफिक से अलग कर सड़क सुरक्षा में व्यापक सुधार करना है। इसके अंतर्गत अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिहरी-घनसाली मार्ग पर हुआ हादसा... गुजरात के 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है और यह परियोजना राज्य के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम है।