फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games Players preparation will continue even after the game starts

Uttarakhand News: खेल शुरू होने पर भी खिलाड़ियों की तैयारी जारी रहेगी, बेहतर प्रदर्शन की चुनौती

Thu, 09 Jan 2025 01:27 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

खेल विभाग और एसोसिएशनों के सामने मेजबान टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। इसके लिए उनकी ओर से विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games Players preparation will continue even after the game starts
देहरादून रायपुर स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पहली बार 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। सरकार की खेलों को जहां भव्य रूप दिए जाने की तैयारी है, वहीं हॉकी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, हैंडबाल सहित कई खेलों में राष्ट्रीय खेल शुरू होने के बावजूद प्रशिक्षण जारी रहेगा। खेल विभाग और खेल एसोसिएशनों की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में खेल विभाग और एसोसिएशनों के सामने मेजबान टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। इसके लिए उनकी ओर से विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है। विभाग और खेल एसोसिएशनों का कहना है कि राज्य के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसके लिए राष्ट्रीय खेल शुरू होने के बावजूद इस तिथि के बाद जो भी खेल होने हैं, उनके लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अपने मायके को संवारेंगी भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी बताते हैं कि खिलाड़ियों को तब तक प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा। जब तक संबंधित खेल शुरू होने में दो से तीन दिन बचे हों। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डीके सिंह बताते हैं कि इस निर्णय से हमारे खिलाड़ियों को तैयारी का समय मिल सकेगा। खेल एसोसिएशनों के मुताबिक फुटबाल, ताइक्वांडो, फेंसिंग, मॉडर्न पेंटाथलॉन, साइकिलिंग, हैंडबाल सहित कई प्रतियोगिताएं फरवरी में होनी हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed