फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Movie Major Nirala promo released in delhi

उत्तराखंडी फिल्म ‘मेजर निराला’ का प्रोमो दिल्ली में रिलीज, भाजपा सांसद ने लिखी है पूरी कहानी

Sun, 13 May 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Movie Major Nirala promo released in delhi
Major Nirala

उत्तराखंडी फिल्म मेजर निराला का प्रोमो रविवार को दिल्ली में रिलीज हुआ। इस फि ल्म का प्रोमो पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटा.), भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अभिनेता एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री रामबहादुर रॉय ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन


दिल्ली में पद्मश्री राम बहादुर रॉय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फि ल्म की निर्माता एवं कत्थक नृत्यांगना आरुषि निशंक ने फि ल्म के बारे में बताया। आरुषि, सांसद निशंक की बेटी हैं। आरुषि ने बताया कि किस तरह से फि ल्म की कहानी एक फ ौजी के अदम्य साहस के बीच मार्मिक हालातों को लेकर आगे बढ़ती है। इसके बाद फि ल्म के गीत की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन


फि ल्म के प्रेरणास्रोत एवं लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने फि ल्म की कहानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में हमेशा से देशभक्ति और सैन्य परंपरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Movie Major Nirala promo released in delhi
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google

मेजर निराला फिल्म में एक फौजी के अदम्य साहस और मार्मिक स्थिति को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग गढ़वाल के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। मेजर निराला फि ल्म हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। इसमें उन्होंने दो गीत भी लिखे हैं। बाकी के गीत उत्तराखंड के मशहूर गायक भरत सिंह नेगी ने लिखे हैं। फि ल्म में मेजर निराला की भूमिका राजेश मालगुड़ी ने निभाई है।

फि ल्म की कहानी एक ऐसे देशभक्त की है, जो देश और मातृभूमि के प्रति लगाव के कारण अपने ही बेटे को गोली मारने पर मजबूर हो जाता है, लेकिन बीच-बचाव में पत्नी को गोली लग जाती है। इस जुर्म में मेजर को 15 साल की सजा होती है।

पत्नी के किरदार में निकिता बुटोला, मां की भूमिका में रेखा बधानी, खलनायक रमेश रावत एवं बिगड़ैल बेटे की भूमिका अंकित कंडियाल, हास्य कलाकार की भूमिका हेमंत पांडे ने निभाई है। मेजर निराला में अतिथि कलाकार की भूमिका में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी नजर आएंगी। गणेश बीरान के निर्देशन में बनी फि ल्म में मुख्य सहायक निर्देशक बीएस नेगी, कला निर्देशक देबू रावत हैं और पटकथा व संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed