फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand mountain cycling rally.

नैनीताल से शुरू हुई साइकिल रैली एशिया के लिए खास

Thu, 07 May 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 07 May 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand mountain cycling rally.

उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड माउंटेन साइकिलिंग रैली का आगाज हो गया। एशिया की इस सबसे बड़ी साइकिल रैली के दौरान प्रदेश भर में साइकिलिस्ट 625 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न राज्यों के 90 प्रतिभागी हिस्सेदारी कर रहे हैं। बुधवार को वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। मल्लीताल पंत पार्क में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश में सुरक्षित पर्यटन का संदेश जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से रैली में इस्तेमाल हो रही साइकिलों जैसी 400 साइकिलें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से खरीदी जाएंगी। अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग के आयोजन की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय साइकिलिंग एसोसिएशन और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस रैली का समापन 13 मई को मसूरी और समापन समारोह 14 मई को देहरादून में होगा, जिसमें सीएम हरीश रावत शिरकत करेंगे।   

अपर सचिव पर्यटन आशीष जोशी के मुताबिक 10.36 लाख रुपए खर्च कर पर्यटन विभास के प्रयासों से एशिया की सबसे बड़ी साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि नैनीताल जिले में यह रैली भवाली, रामगढ़, नथुवाखान, प्यूडा, मौना, क्वारब होते हुए 72 किमी की दूरी तय कर अल्मोड़ा पहुंचेगी।

रैली के लिए 300 ने आवेदन किया था। समारोह में रैली से संबंधित स्मारक का विमोचन भी किया गया। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

17 हजार से 11 लाख तक की साइकिल

uttarakhand mountain cycling rally.

माउंटेन साइकिल की कीमत 17 हजार से लेकर 11 लाख रुपए तक है। कीमत बढ़ने के साथ शॉकर, सेंटर शॉकर, हाइड्रोलिक ब्रेक, लाइट वेट, गियर सिस्टम, बेहतर रोलिंग, पैडल स्मूथनेस बढ़ती जाती है। कोच्चि बाइकर्स क्लब, केरल के मोरियान और मिलन ने बताया कि वह 50 हजार रुपए की 310 गियर की साइकिल लेकर आए हैं।

54 साल के हिमांशु सबसे उम्रदराज प्रतिभागी
रैली में देहरादून में कार्यरत 54 साल के डीवाईएसपी हिमांशु साह सबसे उम्रदराज प्रतिभागी हैं। 30 गियर वाली 88 हजार की साइकिल के साथ पहुंचे साह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक तक प्राप्त कर चुके हैं। उनका कहना है कि स्कूल स्तर से ही साइकिलिंग की प्रतियोगिताएं हों तो इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुणे के राजेश पहली बार पहुंचे उत्तराखंड
पुणे के राजेश कुमार यादव पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह साइकिलिंग को फिटनेस के लिए जरूरी करार देते हैं। राजेश का लक्ष्य टूर डी फ्रांस साइकिलिंग स्टेज रेस में प्रतिभाग करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed