फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update Today: Lipulekh road and Tanakpur-Pithoragarh NH closed

उत्तराखंड: लिपुलेख मार्ग पर मलबा आने से चीन सीमा से संपर्क टूटा, टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच बंद

Wed, 25 Aug 2021 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 11:33 PM IST
सार

बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले की 10 आंतरिक सड़कें बंद हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने से सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Lipulekh road and Tanakpur-Pithoragarh NH closed
हाईवे पर गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क मालपा, छंकन सहित कई अन्य जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गई है। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों के साथ ही सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। बारिश के कारण जिले की 10 आंतरिक सड़कें बंद हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने से सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। दारमा घाटी की बीआरओ की तवाघाट-सोबला और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला- ढाकर सड़क 66 दिन बाद भी पूरी तरह नहीं खुल पाई है।

विज्ञापन


सीमांत में पांच दिन से हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप
मानसून काल में प्रवास वाले गांवों से मरीजों को धारचूला लाने में हेलीकॉप्टर सेवा काफी मददगार साबित हुई है, लेकिन खराब मौसम के कारण पांच दिन से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने वीसेट से जानकारी दी कि गुंजी में एक महिला की तबीयत खराब  है। उनको गुंजी में सेना के अस्पताल में दिखाया गया था। सेना के डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया है। सड़क बंद होने से बीमार महिला को धारचूला लाया जाना संभव नहीं है। उन्होंने एसडीएम से हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की है, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन


बर्नियागांव में भारी बारिश से मकान ध्वस्त
लगातार हो रही बारिश के कारण मुनस्यारी के बर्नियागांव में कुंदन सिंह पापड़ा का पुस्तैनी मकान ध्वस्त हो गया है। परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ली है। लगातार हो रही बारिश के कारण काली, गोरी, सरयू और रामगंगा नदी के उफान पर होने से लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने का इंतजार लंबा हो रहा है। स्वांला मंदिर के नजदीक ऊंची पहाड़ी दरकने से सोमवार से बंद सड़क के 60 मीटर हिस्से से मलबा हटाना चुनौती बन रहा है। दो दिन में इस स्थान से 140 मीटर हिस्से से मलबे को हटाया जा चुका है, लेकिन हल्की बारिश और बीच-बीच में मलबा गिरने से काम में अवरोध भी हो रहा है। बुधवार को मलबा हटाने में लगे एक लोडर वाहन पर पत्थर गिरा, जिसमें ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। 

डीएम विनीत तोमर का कहना है कि मलबे की स्थिति को देखते हुए सड़क खुलने में एक से दो दिन और लग सकते हैं। टनकपुर और चंपावत के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई है। इस मार्ग पर रीठा साहिब-सूखीढांग होकर वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसमें 75 किमी के बजाय 135 किमी का फासला तय करना पड़ रहा है जबकि हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को देवीधुरा होकर भेजा जा रहा है। बुधवार को देवीधुरा होकर छह (दिल्ली, देहरादून के लिए एक-एक और हल्द्वानी के लिए चार) बसों को चलाया गया।

टनकपुर से लोहाघाट डिपो की एक-एक बस गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए चलाई गई। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला सहित इंजीनियरों और शिवालया कंपनी की टीम पांच मशीनों के जरिये मलबा हटाने में जुटी है। दो दिन में सड़क के 200 मीटर हिस्से में से 140 मीटर में से मलबा साफ कर लिया गया है। बाकी जगह से मलबे को हटाने में बारिश और धुंधनुमा मौसम समेत पहाड़ी से गिर रहे पत्थर आड़े आ रहे हैं। वहीं बुधवार को इंजीनियरों ने पिछले महीने भूस्खलन से खतरे की जद में आए स्वांला गांव के इलाके का भी मुआयना किया। 

बीस घंटे बाद ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे पर यातायात 

कुमाऊं की लाइफ लाइन ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी के पास मंगलवार की दोपहर 2 बजे से बंद मार्ग को बुधवार को 20 घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग के खुलने से कुमाऊं और गढ़वाल के वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

बीते शुक्रवार से बंद हाईवे को मंगलवार को खोल दिया गया था लेकिन दोपहर बाद दोबारा आए मलबे से यातायात फिर ठप हो गया। इसे बुधवार सुबह 10 बजे सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। इस हाईवे के बंद होने से कुमाऊं की हर प्रकार की गतिविधियां चरमरा गईं थीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को हाईवे के सुचारु करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय नजर आया। फिलहाल यातायात सुचारु है। बुधवार को करीब 300 से अधिक बड़े ट्रकों समेत बड़ी संख्या में अन्य वाहनों ने हाईवे से आवाजाही की। हालांकि, पहाड़ी से गिरता मलबा लगातार वाहन चालकों के लिए हादसे की वजह बना हुआ है।

आपदाओं से तत्काल अवगत कराएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को आपदाओं की घटनाओं की सूचनाएं उन्हें तत्काल देने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचनाओं को लेकर उच्चाधिकारियों व आपदा प्रबंधन के कार्यों से जुड़े अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को भी कहा।

वह आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बुधवार को प्रदेश भर में भारी बारिश और आपदा की घटनाओं की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रदेश भर में आपदाओं की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। 

 मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की सड़क बंद होने की स्थिति में जखोली एवं नारायण बगड़ में तैनात जेसीबी के चालकों से भी दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित सूचनाओं से उन्हें भी तत्काल अवगत कराया जाए। साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाने को कहा ताकि आपदा राहत कार्यों में तेजी से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिलाधिकारियों से भी निरंतर समन्वय बनाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आपदा के दौरान लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने का है। इस पर आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ ध्यान दिया जाए। इस पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे। 

15 सितंबर तक सड़कों की स्थिति का करें आकलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सितंबर तक सभी सड़कों की स्थिति का भी आंकलन कर लिया जाए ताकि वर्षा समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य बिना देरी किए शुरू किया जा सके। उन्होंने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर, लॉगबुक आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे आपदा प्रबंधन केंद्र को संचालित किया जा रहा है। धारचूला एवं गौचर में एक-एक हेलीकॉप्टर आपदा राहत के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed