फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: 163 motorways closed and three days heavy rainfall alert

उत्तराखंड: भूस्खलन से प्रदेश में 163 मोटर मार्ग बंद, 23 से 25 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: 163 motorways closed and three days heavy rainfall alert
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग सहित 163 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नदी के कटाव से रैणी गांव में मलारी हाईवे पर पड़ी दरारें, कई दिन से हो रही बारिश से पहाड़ी रास्ते हुए खतरनाक, तस्वीरें
विज्ञापन


चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमधार, सिरोबगड़, बाबा आश्रम, पागलनाला, गुलाबकोटी में बंद है। राजमार्ग को खोलने की कार्यवाही की जा रही है। जिले में इसके अलावा 29 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी जिले में उत्तरकाशी-लंबगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग साड़ा के पास पुल क्षतिग्रस्त होने से बंद है। जिले में इसके अलावा 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में एक जिला, एक राज्य एवं 16 ग्रामीण मार्ग, रुद्रप्रयाग में पांच ग्रामीण मार्ग, पौड़ी में 24, टिहरी में सात मोटर मार्ग बंद हैं। जबकि बागेश्वर में दस, नैनीताल में तीन राज्य एवं आठ ग्रामीण मोटर मार्ग, अल्मोड़ा में दस ग्रामीण मोटर मार्ग, अल्मोड़ा में एक राज्य और पांच ग्रामीण, पिथौरागढ़ में पांच बोर्डर व 11 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।

दो दिन तक खाई में पड़ा रहा युवक, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस 

कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच एक व्यक्ति दो दिन तक खाई में पड़ा रहा और जिंदगी और मौत के बीच में झूलता रहा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह युवक के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को सकुशल बाहर निकालकर और 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। 

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में उन्हें किसी व्यक्ति ने कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक युवक के खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने एसडीआरएफ को सूचना देते हुए पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। कोटद्वार से पांचवें मील पर व्यक्ति की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी। काफी देर खोज के बाद एक युवक झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर लेटाकर खाई से सड़क तक लाया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम उपेंद्र त्यागी (29) पुत्र गजेंद्र सिंह त्यागी निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया। कहा कि वह 20 जुलाई को स्कूटी से लैंसडौन घूमने जा रहा था। बारिश से बचाने के लिए उसने अपना मोबाइल स्कूूटी में रखा हुआ था। शौच आने पर उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और शौच करने के लिए सड़क किनारे गया, तभी उसका पांव फिसलने वह गहरी खाई में गिर गया।

पांव में फैक्चर होने के कारण वह खड़ा नहीं हो सका। उसने खाई से सड़क पर जा रहे लोगों को आवाज भी लगाई, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। मोबाइल स्कूटी में होने के कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर पाया। दो दिन तक खाई में पड़े रहकर किसी के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। बृहस्पतिवार को किसी ने युवक खाई में गिरने होने की सूचना दी तो पुलिस उसके लिए फरिश्ता बनकर आई। बताया कि अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed