फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mla in fear and Not feel safe in Mla Hostel dehradun

उत्तराखंड: विधायक ही खुद को नहीं मान रहे महफूज, हॉस्टल में असुरक्षा के माहौल से दहशत

Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • एसएसपी से की शिकायत, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को भी नहीं हैं कार्मिक तैनात 

विज्ञापन
Uttarakhand Mla in fear and Not feel safe in Mla Hostel dehradun
विधायक विनोद चमोली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून में असुरक्षा का हाल ये है कि राज्य में सरकार चलाने वाले दल के विधायक भी अपने आप को महफूज नहीं मान रहे हैं। विधायकों ने विधायक हॉस्टल की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


विधायकों का कहना है कि हॉस्टल में असुरक्षा का माहौल है। यहां न तो पर्याप्त गारद तैनात है और न ही सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग हो रही है। ऐसे में इस संवेदनशील स्थान की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 
विज्ञापन


धर्मपुर क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र पर कई विधायकों के हस्ताक्षर हैं। विधायकों के अनुसार ट्रांजिट हॉस्टल सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विधायक निवास और अध्ययन करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में यहां पर्याप्त संख्या में गार्ड भी तैनात नहीं हैं। कभी दो तो कभी एक ही सुरक्षाकर्मी यहां तैनात रहता है। यही नहीं पहले यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को एलआईयू तैनात रहती थी, लेकिन अब यहां एक भी एलआईयू कर्मी तैनात नहीं है।

ऐसे में विधायक हॉस्टल परिसर में विधायकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं एसएसपी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि विधायकों का पत्र मिला है, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया है। हॉस्टल में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed