उत्तराखंड: सियासत को लगा बड़ा झटका...सुरेंद्र राकेश, प्रकाश पंत और अब चंदन रामदास भी बीमारी से हारे
Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Passed Away: मंत्री चंदन रामदास से पहले कुमाऊं के ही दिग्गज राजनेता प्रकाश पंत और हरिद्वार जिले के नेता सुरेंद्र राकेश की मृत्यु भी बीमारी से हुई थी।
विस्तार
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास गंभीर बीमारी से लड़ते हुए जिंदगी जंग हार गए। उत्तराखंड की अब तक रही सरकारों में वह तीसरे कैबिनेट मंत्री हैं जिनके निधन की वजह कोई न कोई बीमारी बनी है। उनसे पहले कुमाऊं के ही दिग्गज राजनेता प्रकाश पंत और हरिद्वार जिले के नेता सुरेंद्र राकेश की मृत्यु कैंसर की से हुई थी। सुरेंद्र राकेश कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, जबकि प्रकाश पंत भाजपा सरकार में मंत्री थे।
Chandan Ram Das: चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी कराईं, निरीक्षण से पहले दुनिया से विदा हो गए परिवहन मंत्री
प्रकाश पंत उत्तराखंड के बड़े नेताओं में थे। कद्दावर राजनीतिज्ञ के साथ ही वह अनुभवी मंत्री भी थे। उन्हें मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जाता था। त्रिवेंद्र सरकार में पहले नंबर के मंत्री प्रकाश पंत भी कैंसर की चपेट में आ गए। उन्होंने कैंसर को मात देने की भरसक कोशिश की, लेकिन जिंदगी जंग हार गए।
उनसे पहले कैबिनेट मंत्री रहे सुरेंद्र राकेश की कैंसर से निधन हुआ था। हरिद्वार जिले में अनुसूचित जाति वर्ग में सुरेंद्र राकेश बड़ा चेहरा थे। वह कांग्रेस सरकार में जब कैबिनेट मंत्री बनें तो उनके पास भी चंदन राम दास की तरह परिवहन और समाज कल्याण विभाग का दायित्व था। सुरेंद्र राकेश भी कैंसर की जद में आ गए। सुरेंद्र राकेश के जाने से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बड़ा झटका माना गया। वह उत्तराखंड में बसपा का बड़ा चेहरा थे।