{"_id":"639ec270937c4b638d46874e","slug":"uttarakhand-minister-satpal-maharaj-told-even-those-with-more-than-two-children-will-be-able-to-fight-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मंत्री सतपाल महाराज का बयान, अब दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मंत्री सतपाल महाराज का बयान, अब दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव
Sun, 18 Dec 2022 01:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:17 PM IST
सार
2019 में त्रिवेंद्र सरकार ने पंचायतराज अधिनियम में संशोधन करते हुए पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता तय करने के साथ ही दो से अधिक संतान वालों के चुनाव नहीं लड़ने का प्रावधान किया था लेकिन इसकी कटऑफ डेट तय नहीं की गई थी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पंचायतराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में भी अब दो से अधिक संतान वाले लोग चुनाव लड़ सकेंगे। इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक संतान है वे अब पंचायत चुनाव में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2019 में त्रिवेंद्र सरकार ने पंचायतराज अधिनियम में संशोधन करते हुए पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता तय करने के साथ ही दो से अधिक संतान वालों के चुनाव नहीं लड़ने का प्रावधान किया था लेकिन इसकी कटऑफ डेट तय नहीं की गई थी। फैसले के खिलाफ कुछ पंचायत प्रतिनिधि हाईकोर्ट चले गए थे जहां कोर्ट ने प्रधान में दो संतान वाले प्रावधान को तो समाप्त कर दिया लेकिन क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में बनाए रखा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि अब 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक संतान वाले लोग पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। इसका प्रावधान कर लिया गया है। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव से कराने के लिए कार्रवाई चल रही है।