फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand many secretaries were missing from Review meeting CS reprimanded them

Uttarakhand: सशक्त उत्तराखंड @25 को लेकर हुई समीक्षा बैठक, गायब रहे कई सचिव, सीएस ने तलब कर फटकारा

Mon, 18 Nov 2024 08:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Nov 2024 08:19 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने सोमवार को अपने कार्यालय में सशक्त उत्तराखंड @25 की तकनीकी समिति की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में राज्य के विकास के रोडमैप पर कार्य की प्रगति की समीक्षा होनी थी, लेकिन कई विभागों के सचिव इस बैठक में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand  many secretaries were missing from Review meeting CS reprimanded them
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समीक्षा बैठक से गायब रहे सचिवों को अपने कार्यालय में तलब किया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने समीक्षा बैठकों में अपने स्थान पर अधीनस्थों को भेजने की प्रवृत्ति पर गहरी नाराजगी जाहिर की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सोमवार को अपने कार्यालय में सशक्त उत्तराखंड @25 की तकनीकी समिति की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में राज्य के विकास के रोडमैप पर कार्य की प्रगति की समीक्षा होनी थी, लेकिन कई विभागों के सचिव इस बैठक में नहीं पहुंचे। अपनी जगह उन्होंने अपर सचिव या अधीनस्थ अधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन


बैठक में सचिवों की गैरमौजूदगी को मुख्य सचिव का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को फौरन अपने कार्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव कार्यालय से सभी सचिवों को फोन पर सूचना भेजी गई। सीएस की हिदायत मिलते ही सचिव एक-एक कर उनके कार्यालय में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: उप चुनाव में ऐश्वर्य और कुलदीप की भी असली परीक्षा, युवा चेहरों ने पार्टी निर्णय को स्वीकारा

Trending Videos

मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठकों को गंभीरता से न लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बैठकों में सचिवों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के लिए निर्देश जारी किए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु और सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य पूरा करने की हिदायत
सीएस ने सभी विभागों को सशक्त उत्तराखंड @25 के लक्ष्यों को शीर्ष प्राथमिकता व अत्यंत गंभीरता से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने प्रत्येक विभाग को दिए गए लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार बनाई गई कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करने और भविष्य की कार्ययोजना पर तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा, सभी विभागाध्यक्ष अवशेष समय में विकास के सभी लक्ष्य पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed