फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mangalore by-election Many leaders from other parties joined BJP in large numbers

Uttarakhand: मंगलौर उपचुनाव...आप नेता समेत दूसरे दलों के नेता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए शामिल

Wed, 19 Jun 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2024 10:25 PM IST
सार

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में आने वाले तीन सालों में सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में फिर से तेज गति से विकास होना निश्चित है।

विज्ञापन
Uttarakhand Mangalore by-election Many leaders from other parties joined BJP in large numbers
भाजपा में शामिल हुए कई नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में बुधवार को बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें आप पार्टी की ओर से मंगलौर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके नवनीत राठी, आर्य समाज नारसन के संरक्षक स्वामी सत्यानंद और जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में क्षेत्र के कई नेता व कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में आने वाले तीन सालों में सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में फिर से तेज गति से विकास होना निश्चित है।
विज्ञापन


जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, स्वामी यतीश्वरानंद, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सुनीता विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकी, इस फिल्म की वजह से मचा है बवाल

मंगलौर का विकास सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने विश्वास दिलाया कि आने वाले तीन सालों में मंगलौर का विकास राज्य सरकार और संगठन दोनों की प्राथमिकता में रहेगा। लोकसभा चुनावों में भी वहां कुल 132 बूथों में 47 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। अब क्षेत्रीय जनता का धामी सरकार पर विश्वास 80 से अधिक बूथों में बढ़त दिलाकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगा।

असल भगोड़े कांग्रेस में हैं...
कांग्रेस को लेकर मीडिया के सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जो भाजपा में आ गया वो हमारे परिवार का हिस्सा है, उन्हें इतनी ही दिक्कत है तो मंगलौर से अपने प्रत्याशी के बारे में बताएं जो कुछ समय से ही कांग्रेस में आए हैं, अन्यथा उनका लंबा जीवन बसपा में बीता है। असल भगौड़े तो कांग्रेस में हैं, जो लोकसभा चुनाव लड़ने से भागते फिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed