फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Love Couple Double Murder after marriage in kashipur, Police Thought Honour Killing

उत्तराखंड डबल मर्डर: शादी कर लौटे प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका

Tue, 08 Sep 2020 01:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Love Couple Double Murder after marriage in kashipur, Police Thought Honour Killing
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में कुछ समय पूर्व घर से भागकर शादी करने के बाद वापस लौटे नव विवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्षेत्र में सरेराह डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक बेटी की शादी से उसके परिजन नाराज थे। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां खालिक कॉलोनी निवासी नाजिया खान (18), का अपने घर के सामने रहने वाले राशिद सिद्द की (22) पुत्र कमरूद्दीन सिद्दी की से प्रेम प्रसंग था। राशिद बाजपुर रोड पर एक टायर के शोरूम पर काम करता था और नाजिया इंटर पास करने के बाद घर पर थी।
विज्ञापन


अप्रैल में दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया। गैर बिरादरी युवक से निकाह पर युवती के परिजन युवक से रंजिश रखने लगे थे। राशिद 15 दिन पहले नाजिया के साथ लौटा और सिद्दीकी मैरिज हॉल में किराए पर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दंपती डाक्टर के पास से दवाई लेकर लौट रहा था। इसी दौरान  मुजम्मिल ने बेटी को फोन करके नाराजगी खत्म करने की बात कहते हुए पति के साथ घर आने को कहा।

राशिद पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचता इससे पहले ही घर से करीब 50 कदम की दूरी पर दोनों को गोली मार दी गई। गोली 315 बोर के तमंचों से मारी गई है। सूचना पर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, प्रभारी कोतवाल सतीश कापड़ी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।

सहसपुर में पति समेत आठ लोगों पर गैर इरादन हत्या का मुकदमा

शादीशुदा महिला की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

तहरीर में महताब पुत्र मीर हसन निवासी धर्मावाला सहसपुर ने कहा कि मई 2016 में उसकी बहन का विवाह सद्दाम पुत्र स्व. हाशिम निवासी सिंघनीवाला सहसपुर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही सद्दाम, सास हनीफा, जेठ रिजवान, देवर फरमान, आजाद, जेठानी आईशा, ननद सुल्ताना पत्नी जाकिर और सद्दाम के मामा नवाब पुत्र कासिम निवासी ढकरानी ने उसे दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 

इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। बीते 23 अगस्त को मेहराज के ससुराल वालों ने फोन कर उन्हें जानकारी दी की उसकी बीते 22 अगस्त को मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed