फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lost by seven wickets in Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में यूपी ने उत्तराखंड को सात विकेट से हराया

Tue, 09 Nov 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lost by seven wickets in Syed Mushtaq Ali Trophy
देहरादून। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 124 रन ही बना सकी। जवाब में खेलते हुए यूपी ने 17.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ओपनर तनुष गुसाईं 17 और जय बिस्टा 37 ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 30 रन जोड़े। कप्तान कुणाल चंदेला ने सात, रॉबिन बिष्ट ने चार, दीक्षांशु नेगी ने 32, स्वप्निल के सिंह ने चार, वैभव ने नौ रन बनाए। यूपी के यश दयाल व शिवम मावी ने दो-दो और अंकित राजपूत व शिवम शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की शुरुआत खराब रही और महज आठ रन के स्कोर पर नलिन मिश्रा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। कप्तान करन शर्मा ने 52, रिंकू सिंह ने 44 और आर्यन जुयाल ने 23 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के ए. मधवाल, निखिल कोहली और मयंक मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया। आसान जीत के साथ यूपी को चार अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed