Lok Sabha Election: सीएम धामी ने सहिया-टिहरी में की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई हैं। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्यम से सैनिकों को सम्मान देने का भी काम किया है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। हमने नकल विरोधी कानून बनाया। पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। जी 20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटर
वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया मानसिकता है।
कांग्रेस का शासनकाल घोटाले के नाम रहा। बोफोर्स घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ खेल घोटाला आदि घोटाले कांग्रेस की सरकार के समय ही हुए थे। वोटों के लिए कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attends the public meeting to support the BJP candidate Mala Rajya Laxmi Shah.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 31, 2024
He says, "We have brought anti-riot laws to safeguard public properties. Under this law, the amount will be recovered from those who will damage… pic.twitter.com/NXQ2DUAoRt
आपका एक-एक वोट कीमती है- सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के लंबगांव में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को हाथों को मजबूत बनाने के लिए राज्य की पांचों सीटों पर भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। कहा कि आपके वोट ने ही देश की तस्वीर बदली है। दुनिया में हर भारतवासी का मान, सम्मान और गौरव बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 50 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बने है। कहा कि भारत हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरकार महत्वपूर्ण कार्य किया है। तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन विधेयक भी बनाया है। अयोध्या में भी राम मंदिर का निर्माण मोदी के नेतृत्व ही हुआ है। हमें विश्वार है हम सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।