फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok sabha elections 2019 pla man died after file vote

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में कैद किया और बूथ से बाहर निकलते ही चल बसा

Fri, 12 Apr 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Apr 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok sabha elections 2019 pla man died after file vote
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऊधमसिंह नगर जिले के श्रीरामपुर दिनेशपुर में वोट देने गए मनी मोहन बसाड़ (55) को दिल का दौरा पड़ गया। सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनी मोहन बसाड़ मत देने के बाद बूथ से बाहर निकले तो सीने में दर्द उठा। अचानक हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


मनी मोहन के बेटे आलोक बसाड़ ने बताया कि रुद्रपुर अस्पताल लाने पर पिता की सांस चल रही थी, लेकिन वहां इलाज के इंतजाम नहीं थे। डॉक्टरों की राय पर वह पिता को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसे लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में वे पोस्टमार्टम को राजी हो गए। आलोक बसाड़ ने हार्ट अटैक की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में हुआ 63.11 फीसदी मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में इस बार भी जिले के मतदाताओं ने खूब मतदान किया, लेकिन इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव से पांच फीसदी घटकर 63.11 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल जिले में 68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिले में सबसे अधिक मतदान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरे स्थान पर पौड़ी संसदीय सीट में शामिल रामनगर विधानसभा क्षेत्र रहा। वहीं दूसरी ओर सबसे कम मतदान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 55.28 दर्ज किया गया। मतदान शुरू होने के बाद से ही बूथों पर वोट डालने वालों की कतार नजर आने लगी थी, लेकिन दोपहर में कई बूथों में सन्नाटा पसर गया। धूप छिपी तो फिर वोटर मतदान के लिए घरों से निकले और पांच बजे बाद भी कई बूथों पर कतार नजर आई।

इस बार जिले में कुल 7 लाख 41 हजार 264 मतदाता थे, जिनमें से 467819 मतदाताओं ने वोट डालकर 63.11 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। इसमें सबसे अधिक मतदान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 69.34 फीसदी और सबसे कम नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 55.28 फीसदी रहा। इसके अलावा कालाढूंगी में 66.85, भीमताल में 60.46, हल्द्वानी में 58.81 व रामनगर में 66.85 फीसदी वोट पड़े। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर सुबह सात बजे से ही लाइन लगने लगी। देर शाम साढ़े छह बजे तक मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े रहे। 

विधानसभा सीटों पर यह रही स्थिति

विधानसभा  2009 2014 2019
लालकुआं 60.57 69.38 69.34
भीमताल 50.00 56.34  60.46
नैनीताल 51.49 56.98 55.28
हल्द्वानी 53.00 63.08 58.81
कालाढूंगी 54.27 67.28 66.85
रामनगर 59.05 66.00 66.85

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed