फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election Results Mala Rajya Lakshmi only woman MP from State won election fourth time

UK Lok Sabha Election Results: टिहरी की चुनावी चौसर में प्यादों के दम पर महारानी की जीत, वर्चस्व बरकरार

Wed, 05 Jun 2024 04:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jun 2024 04:08 AM IST
सार

टिहरी संसदीय सीट पर जीत के साथ राज परिवार का वर्चस्व बरकरार रहा। कुछ चुनाव को छोड़कर 1951 से अब तक हुए चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की पसंद राज परिवार रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election Results Mala Rajya Lakshmi only woman MP from State won election fourth time
माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी संसदीय सीट के चुनावी चौसर में प्यादों के दम पर रानी ने जीत हासिल कर राज परिवार का वर्चस्व बरकरार रखा। उत्तराखंड से एक मात्र महिला सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चौथी बार चुनाव जीता।

विज्ञापन

टिहरी लोकसभा सीट पर राज परिवार का वर्चस्व रहा है। कुछ चुनाव को छोड़कर 1951 से अब तक हुए चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की पसंद राज परिवार रहा है। जिस दल को राज परिवार का साथ मिला, उसी दल को जीत मिलती रही।

विज्ञापन


2012 में उपचुनाव लड़ा और जीत की थी हासिल 
पूर्व में टिहरी सीट कांग्रेस का गढ़ रही, लेकिन पूर्व सांसद मानवेंद्र शाह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर भगवा लहराता रहा। हालांकि, 2009 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजय बहुगुणा ने चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने महिला प्रत्याशी के रूप में तीन बार की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन चुनावी चौसर में प्यादों ने मोर्चा संभाल कर जीत दिलाई। पहली बार महारानी ने इस सीट पर 2012 में उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2014 व 2019 और 2024 के आम चुनाव में जीत हैट्रिक लगाई है। साथ ही राज परिवार का वर्चस्व भी बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed