फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting on all five seats 55 candidates waiting for election results

UK Lok Sabha Election 2024: सियासी दलों के दावों की खुली पोल...कम मतदान का किसको होगा नफा, कौन झेलेगा नुकसान

Sat, 20 Apr 2024 12:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting on all five seats 55 candidates waiting for election results
लोकसभा चुनाव 2024 उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियासी समर का शुक्रवार को पहला पड़ाव पूरा हो गया। इस पड़ाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर घमासान हुआ। करीब डेढ़ महीने से राजनीतिक दलों के सूरमाओं ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई। मगर, बूथों तक आने में मतदाताओं के कदम ठिठकते नजर आए। नतीजा यह हुआ कि बीते तीन चुनाव से इस बार सबसे कम मतदान हुआ। इसे लेकर अब नफा नुकसान की चर्चाएं शुरू हो गईं। सब अपने-अपने दावे पेश कर गणित लगाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


अब 45 दिन बाद आने वाले नतीजे ही इस कम मतदान के मायने तय करेंगे। देखने वाली बात होगी कि कम मतदान के जो दशकों से मायने होते हैं वही रहेंगे या फिर मतदाताओं के ठिठके कदम कुछ और इबारत लिखेंगे। मतदान बढ़ाने के लिए भाजपा 11,729 बूथों पर भाजपा ने बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों का नेटवर्क बनाया।
विज्ञापन


ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान
पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक ने ..मैं भी हूं पन्ना प्रमुख .. का अभियान चलाया। 2022 में 23 हारी हुई सीटों के लिए अलग से रणनीति भी बनाई, लेकिन मत प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। अमर उजाला ने लोकसभावार सीटों में मतदान प्रतिशत का विश्लेषण किया, जिसमें ये दिखा कि हरिद्वार में जिन सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं, वहां सबसे अधिक मतदान हुआ। भाजपा विधायकों वाली ऋषिकेश और रुड़की सीट पर सबसे कम मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग में सबसे कम मतदान
अल्मोड़ा में चंपावत सीट पर सबसे अधिक और सल्ट में सबसे कम मतदान हुआ। टिहरी गढ़वाल सीट पर विकासनगर में सबसे अधिक और प्रतापनगर में सबसे कम, नैनीताल-यूएसनगर सीट पर सितारगंज में सबसे अधिक और भीमताल में सबसे कम, गढ़वाल में रामनगर में सबसे अधिक और देवप्रयाग में सबसे कम मतदान हुआ। इस कम और ज्यादा मतदान से किसको नफा होगा और कौन नुकसान झेलेगा यह चार जून को मतगणना के बात पता चलेगा।

हरिद्वार लोकसभा सीट

2024 (59.12)                              2019 (68.12)

सबसे टॉप
 

विस सीट प्रतिशत विधायक           प्रतिशत
हरिद्वार ग्रामीण 73.21 अनुपमा रावत (कांग्रेस) 77.82
भगवानपुर 67.13 ममता राकेश (कांग्रेस) 77.05
ज्वालापुर 64.30 ई रवि बहादुर (कांग्रेस) 77.11

सबसे फिसड्डी
 

ऋषिकेश 51.30 प्रेमचंद अग्रवाल (भाजपा) 61.12
रुड़की 51.30 प्रदीप बतरा (भाजपा) 62.57
धर्मपुर 51.80 विनोद चमोली (भाजपा) 55.31

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

2024 (45.41 प्रतिशत)                         2019 (51.82)

सबसे टॉप 2024            
 
विस सीट प्रतिशत        विधायक प्रतिशत
चंपावत 55.10   पुष्कर सिंह धामी (भाजपा)  61.08
पिथौरागढ़ 50.08 मयूख महर (कांग्रेस) 53.17
डीडीहाट 49.2 बिशन सिंह चुफाल (भाजपा)   51.60

सबसे फिसड्डी

सल्ट                  31.10             महेश जीना (भाजपा)                   38.75

रानीखेत             40.00            डॉ. प्रमोद नैनवाल (भाजपा)        46.25            

द्वारहाट               42.10             मदन सिंह बिष्ट (कांग्रेस)              46.61
 

गढ़वाल

2024 (49.93)                         2019 (54.47)

सबसे टॉप

विस सीट  मतदान प्रतिशत विधायक मतदान प्रतिशत
रामनगर 60.82 दीवान सिंह बिष्ट (भाजपा) 66.84
कोटद्वार 58.50 ऋतु भूषण खंडूड़ी (भाजपा) 61.46
बदरीनाथ 55.63 रिक्त   58.48


सबसे फिसड्डी
 

देवप्रयाग 37.60 विनोद कंडारी (भाजपा) 46.94
लैंसडौन 39.10 दिलीप सिंह रावत (भाजपा) 43.9
पौड़ी 40.02 राजकुमार पोरी (भाजपा) 49.71
       

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर
2024(59.99)                                     2019 (68.69)

सबसे टॉप
विस सीट  मतदान प्रतिशत विधायक मतदान प्रतिशत
सितारगंज 69.00 सौरभ बहुगुणा (भाजपा) 78.59
गदरपुर 66.80 अरविंद पांडेय (भाजपा) 75.74
खटीमा    64.20 भुवन चंद कापड़ी (भाजपा) 72.87

सबसे फिसड्डी
भीमताल     48.00        राम सिंह कैड़ा (भाजपा)        59.48
नैनीताल       51.00        सरिता आर्य (भाजपा)           55.29
काशीपुर     54.40         त्रिलोक सिंह चीमा (भाजपा)    65.82

ये भी पढ़ें....Uttarakhand : 2019 के मुकाबले प्रदेश में बढ़ा मतदान बहिष्कार, पिछले चुनाव में 10 स्थानों पर हुआ था प्रतिकार

टिहरी लोकसभा क्षेत्र
2024(51.74)                                     2019 (58.30)
 

सबसे टॉप
विस सीट  मतदान प्रतिशत    विधायक मतदान प्रतिशत
विकासनगर 64.70 मुन्ना सिंह चौहान (भाजपा 69.68
सहसपुर 62.12 सहदेव सिंह पुंडीर (भाजपा) 70.41
पुरोला 53.70 दुर्गेश्वर लाल (भाजपा) 64.41

सबसे फिसड्डी
 
प्रतापनगर 37.41 विक्रम सिंह नेगी (कांग्रेस) 44.19
घनसाली 39.50 शक्ति लाल शाह (भाजपा) 45.48
टिहरी 44.16 किशोर उपाध्याय (भाजपा) 47.21

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed