{"_id":"5ce7c088bdec22070e2bce39","slug":"uttarakhand-lok-sabha-election-2019-results-this-lell","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: शब्द बाणों के लिए याद किया जाएगा ये इलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: शब्द बाणों के लिए याद किया जाएगा ये इलेक्शन
Fri, 24 May 2019 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संजय पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
संजय पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव-2019 प्रदेश की सियासत के सूरमाओं की जुबानी जंग के लिए भी याद किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल- उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने एक- दूसरे पर जमकर शब्द बाण चलाए।
विज्ञापन
कोश्यारी ने हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए ‘हार दा’ तक कह दिया। कोश्यारी यहीं तक नहीं रूके उन्होंने कहा कि हरीश रावत एकलु बानर हो गए हैं। जो हारने की डर की वजह से हरिद्वार संसदीय सीट छोड़कर नैनीताल पहुंच गए हैं। पहले सतपाल महाराज फिर विजय बहुगुणा और उसके बाद कई नेताओं को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वे वास्तव में एकलु बंदर हैं। कोश्यारी बोले कि हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में कुमाऊं और गढ़वाल में दो बंदरबाड़े बनवाए थे। अब चुनाव के बाद उन्हें सीधे बंदरबाड़े में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
जवाब में हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस का हनुमान बताते हुए कहा कि कोश्यारी उनके लिए बंदरबाड़े (पार्लियामेंट) का जिक्र कर रहे हैं। इतना ही नही हरीश रावत ने कोश्यारी का भागता हुआ पोस्टर जारी कर ‘भाग दा’ करार दे दिया। कोश्यारी ने फिर हरीश रावत पर तंज कसते हुए हरीश रावत वो हनुमान हैं जिन्होंने अपनी ही लंका जला डाली। हरीश रावत ने ठेठ कुमाऊंनी अंदाज में पलटवार करते हुए कहा- य वानर जाल पार्लियामेंट, भिजी घुघुत कैं बिराव खाल। मतलब ये बंदर पार्लियामेंट जाएगा और भीगे घुघुत (कोश्यारी) को बिल्ली खा जाएगी। 17 वीं लोकसभा के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग जनता के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन