फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election Result: भाजपा का क्लीन स्वीप, पांचों सीट पर रिकॉर्ड मतों दर्ज की जीत

Fri, 24 May 2019 12:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019

लाइव अपडेट

11:40 PM, 23-May-2019
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 232986 वोटों के अंतर से हराया। अजय टम्टा को 444651 और प्रदीप टम्टा को 211665 वोट मिले हैं।
11:12 PM, 23-May-2019
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 300586 वोटों के अंतर से हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह को 565333 और प्रीतम सिंह को 264747 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
10:33 PM, 23-May-2019
पौड़ी-गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को 302669 वोटों के अंतर से हराया। तीरथ को 506980 और मनीष खंडूरी को 204311 वोट मिले हैं।
09:28 PM, 23-May-2019
हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं।
08:32 PM, 23-May-2019
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों के अंतर से हराया। अजय भट्ट को 772195 और हरीश रावत को 433099 वोट मिले हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल द्वारा अजय भट्ट को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
07:25 PM, 23-May-2019
हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को 661050 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 406264 वोट मिले हैं।
पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत 487613 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 202610 वोट पर बने हुए हैं। 
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 554213 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 260946 वोट पर बने हुए हैं। 
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 769467 वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 432295 वोट मिले हैं। 
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा 431277 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 210123 वोट पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:28 PM, 23-May-2019
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से लगातार बढ़त बनाए हुए भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रभाव व विकास को दिया है। उन्होंने कहा कि पहली बार जनता इतनी बड़ी संख्या में वोट देने के लिए आई। जनता ने विकास व राष्ट्र के नाम पर अपना वोट दिया है। उन्होंने अपनी जीत के बाद कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया। तीरथ सिंह ने कहा कि हम जीत के प्रति पहले से आश्वस्त थे। बस हमारा प्रयास था कि जीत के अंतर को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सीढ़ी दर सीढ़ी यहां तक पंहुचा हूं। मुझ पर मेरे संगठन व जनता ने विश्वास जताया, इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
05:32 PM, 23-May-2019
टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तय हो गई है। थोड़ी देर में जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस सीट की लगभग सभी विधानसभाओं की ईवीएम से गिनती पूरी हो गई है।
05:21 PM, 23-May-2019
हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को 658779 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 405687 वोट मिले हैं।
पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत 487286 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 202530 वोट पर बने हुए हैं। 
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 551094 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 259319 वोट पर बने हुए हैं। 
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 745961 वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 424729 वोट मिले हैं। 
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा 428981 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 208960 वोट पर बने हुए हैं।
04:59 PM, 23-May-2019
देहरादून स्थित मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलेट की गिनती और सत्यापन के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिली। जिस कारण अब मैन्युअल गणना की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक परिणाम घोषित होने में अभी कम से कम 2 घंटे का समय और लग सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed