फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown: Udham singh nagar and Almora may include Green Zone Soon

Coronavirus: ऊधमिसंह नगर और अल्मोड़ा ग्रीन जोन में हो सकते हैं शामिल, इतने दिन से नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

Fri, 24 Apr 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Apr 2020 10:57 PM IST
सार

  • यूएसनगर में 21 व अल्मोड़ा में 19 दिनों से नहीं मिला कोरोना संक्रमित
  • रेड जोन घोषित देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में 23 मरीजों का उपचार जारी

विज्ञापन
uttarakhand lockdown: Udham singh nagar and Almora may include Green Zone Soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के तीन जिलों में ही कोरोना संक्रमित मरीज हैं। रेड जोन घोषित देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जनपद में 23 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि ऊधमसिंह नगर में 21 और अल्मोड़ा में 19 दिनों से कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 48 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 42 मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जनपद के हैं। इसमें 25 मरीज देहरादून, 10 नैनीताल और सात हरिद्वार में पाए गए। अन्य छह मामले ऊधमसिंह नगर (4), पौड़ी (1) और अल्मोड़ा (1) के थे। इनमें पौड़ी जिला कोरोना मुक्त घोषित हो चुका है, जबकि ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद भी धीरे-धीरे से कोरोना मुक्त होने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन दोनों जिलों में 28 दिन तक कोई कोरोना का मामला नहीं मिलता है तो ये ग्रीन जोन घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि वर्तमान में तीन जनपदों में ही कोरोना से संक्रमित 23 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। 25 मरीज ठीक होने के बाद घर भेजे गए हैं। रेड जोन में शामिल देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद में 11 हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं, जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और नैनीताल में एक हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से दून आए 50 से अधिक लोग क्वारंटीन

सरकारी पास होने के बाद भी यदि आप दून की सीमा में घुसे तो होम क्वारंटीन होना होगा। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एक सप्ताह में आए 50 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका हैं। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शुक्रवार को अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस ने बाहर से आने वाले लोगों के 14 दिन के होम क्वारंटीन को अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, सहारनपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फेल रहा है। आशारोड़ी चैकपोस्ट पर मेडिकल टीम भी तैनात है, जो आने वाले लोगों की जांच कर रही है। चौबे ने शुक्रवार को क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी नरोत्तम बिष्ट के साथ आशारोड़ी जाकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने एक सप्ताह में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 50 से अधिक लोग पास लेकर आए हैं। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। हर शख्स की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने होम क्वारंटीन का अनुबंध भरवाने कर साथ आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद उनके घरों पर होम क्वारंटीन का पोस्टर लगाया गया है। पुलिस भी बीच-बीच में जाकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। नियम का पालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed