फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: Public Not Follow Social Distancing In haridwar vegetable Mandi

Coronavirus LockDown: हरिद्वार सब्जी मंडी में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, इकट्ठे होकर खरीदारी कर रहे लोग

Fri, 03 Apr 2020 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 06:30 PM IST
सार

  • सोशल डिस्टेंस लागू करने में मंडी प्रशासन की तमाम कोशिशें फैल

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: Public Not Follow Social Distancing In haridwar vegetable Mandi
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार मंडी समिति ज्वालापुर में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। लोग एक दूसरे से मिलते हुए फल और सब्जियां खरीद रहे हैं। मंडी प्रशासन तमाम कोशिशों के बावजूद भी सोशल डिस्टेंस को लागू करने में फेल साबित हो रहा है।

विज्ञापन


मंडी परिसर ज्वालापुर में सुबह से ही सब्जी और फल खरीदने वाले फुटकर विक्रेताओं और लोगों की भीड़ सैकड़ों में जमा होने लगती हैं। करीब दो से तीन घंटे में ही मंडी में फल और सब्जी खरीदने वालों की भीड़ हजारों में होकर निकल जाती है।  ऐसे में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मंडी में आ जाता है तो यह महामारी पूरे शहर में फैलने के लिए जरा भी देर नहीं लेगी।
विज्ञापन


मंडी प्रशासन की तमाम अपील और सख्ती के बावजूद भी लोग डिस्टेंस में रहकर सब्जी और फल खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं। मंडी प्रशासन द्वारा मंडी के गेटों पर आने जाने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की जा रही है, इसके साथ ही एक जगह-जगह इकट्ठे हो रहे लोगों को भी समझा बुझाकर सोशल डिस्टेंस में रहने का आग्रह किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग सोशल डिस्टेंस में रहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि लोगों से सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंस में रहकर फल और सब्जी खरीदने की अपील की जा रही हैं, लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

आमजन भी मंडी में पहुंच कर दो-चार किलो सब्जियां और फल खरीद रहे हैं। जो एक बड़ी समस्या बनी हुई है। मंडी सचिव ने बताया कि यदि लोग सोशल डिस्टेंस के लिए समझाने बुझाने पर भी तैयार नहीं हुए तो पुलिस बल का सहयोग लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed