फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest News : no social distancing in ration shop police arrested two shop keeper

Uttarakhand Lockdown : राशन की दुकान पर नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो पुलिस ने दुकानदारों को किया अरेस्ट

Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest News : no social distancing in ration shop police arrested two shop keeper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के शिवाजी पार्क स्थित राशन दुकानदार अशोक कुमार के यहां सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने नसीहत तो दी, लेकिन भीड़ फिर भी बरकरार रही। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने राशन दुकानदार अशोक कुमार व नलिन गुप्ता की दुकानें बंद करवा दी और लोगों को खदेड़ दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया दोनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनका पुलिस एक्ट में चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन

'पब्लिक नहीं मान रही है तो हम क्या करें'

शनिवार सुबह दुकानदार अशोक कुमार के यहां सरकारी राशन बांटने की सूचना पर लगभग सौ से डेढ़ सौ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान किसी को भी सोशल डिस्टेंस नियमों का ख्याल नहीं आया।

इस बाबत दुकानदार से पूछने पर अशोक कुमार ने बताया कि पब्लिक नहीं मान रही है तो हम क्या करें। जबकि आपूर्ति विभाग के स्पष्ट आदेश हैं कि राशन कार्ड धारकों के घर तक पहुंचाया जाए। परिसर में कुछ कोटेदार इस आदेश का पालन भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों को इस आदेश के मायने ही पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed