Uttarakhand Lockdown : मात्र चार घंटे में एक्टिवेट हुआ पंतनगर एयरपोर्ट, नीदरलैंड के कैंसर मरीज को दिल्ली भेजा
लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से विमानों की आवाजाही बंद होने से ठप पड़ा पंतनगर एयरपोर्ट जिला प्रशासन से आपातकालीन सूचना मिलने पर मात्र चार घंटे में एक्टिवेट हो गया।
शनिवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से एयर एंबुलेंस बुलाकर नीदरलैंड के कैंसर पीड़ित पर्यटक को दिल्ली रवाना किया।
नीदरलैंड से गोन्सन एंटोनियस (70) पुत्र स्व. फ्रांसिस कुछ दिन पूर्व टूरिस्ट वीजा पर नैनीताल के हैड़ाखान आश्रम पहुंचे थे।
कोविड-19 टेस्ट जांच में रिपोर्ट निगेटिव
यहां गोन्सन की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आश्रम के वीएस राना ने 20 अप्रैल को हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
रिपोर्ट में गोन्सन के कैंसर पीड़ित होने की पुष्टि पर जिला प्रशासन ने डच दूतावास सहित गृह मंत्रालय को सूचना दी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केे कोविड-19 टेस्ट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गृह मंत्रालय की संस्तुति पर डीएम की अनुमति मिलते ही डच पर्यटक को जेट एयरवेज की एयर एंबुलेंस से शनिवार दोपहर दिल्ली भेज दिया है।