{"_id":"5e8d87c98ebc3e78af5dad78","slug":"uttarakhand-lockdown-latest-news-mother-stop-youth-for-going-outside-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन में मां ने बाहर जाने से डाटा, तो गटक लिया सैनिटाइजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन में मां ने बाहर जाने से डाटा, तो गटक लिया सैनिटाइजर
Wed, 08 Apr 2020 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:05 PM IST
सार
- सिडकुल के निजी कंपनी में काम करता है युवक, जिला अस्पताल में हालत गंभीर
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
लॉकडाउन में ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक की मां ने उसे बाहर जाने से डांटा तो उसने बुधवार को सैनिटाइजर पी लिया। मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित कुमार सिडकुल की एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बुधवार को मां नेत्रादेवी ने सुमित से लॉकडाउन के कारण घर से बाहर जाने को मना किया तो सुमित ने गुस्से में 100 एमएल सैनिटाइजर की बोतल गटक ली। आनन-फानन में पड़ोसी अमित की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. गगन ने कहा कि सुमित के पेट से सैनिटाइजर निकाल दिया है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। हालत पहले से ठीक है।
विज्ञापन