फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : maulana came from moradabad has been sent isolation

Uttarakhand Lockdown : मुरादाबाद से चोरी छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना समेत तीन पर मुकदमा

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
सार

  • पुलिस ने आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, सैंपल जांच को भेजे
  • स्वास्थ्य रिपोर्ट आने तक पूरे गांव को किया गया सील

विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : maulana came from moradabad has been sent isolation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुरादाबाद से रुद्रपुर के भमरौला गांव में चोरी छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे छोड़ने के लिए ग्राम प्रधान और एक अन्य ग्रामीण ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने मौलाना समेत तीनों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मौलाना का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और एहतियातन उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। इधर, पुलिस ने स्वास्थ्य रिपोर्ट आने तक गांव को सील कर दिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस सारथी से बगवाड़ा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद से एक मौलाना चोरी छिपे ग्राम भमरौला की मस्जिद में ठहरा है।
विज्ञापन


सूचना पर एसआई नवीन बुधानी ने टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मौलाना को गांव में प्रवेश कराकर ठहराने में ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और एक अन्य युवक ने उसकी मदद की

पुलिस ने ग्राम मलसी में ड्रम फैक्ट्री के पास मौलाना रईस अहमद को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह ग्राम मैनाठेर मुरादाबाद का निवासी है। ग्राम भमरौला की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए उसे ग्राम प्रधान ने बुलाया था। यहां तक पहुंचने में ग्राम प्रधान और एक अन्य युवक ने उसकी मदद की।

एसआई बुधानी ने बताया मौलाना के साथ ही प्रधान सारिक जान और जियाउर्रहमान पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो नामजदों को धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मौलाना का सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

मलसी और भमरौला गांव के 563 परिवार होम क्वारंटीन

पुलिस ने मलसी और भमरौला गांव के 563 ग्रामीणों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा ग्रामीणों से अनुरोध किया जा रहा है कि मौलाना के सैंपल रिपोर्ट आने तक अपने घरों में सुरक्षित रहें।

एसआई नवीन बुधानी ने बताया कि आला अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। मौलाना ग्राम मलसी होते हुए भमरौला पहुंचा था।

बार्डर सील तो कहां से आया मौलाना

लॉकडाउन के बाद जिले के बॉर्डर सील होने के साथ ही पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद है। इसके बाद भी मौलाना का तीन दिन पहले मुरादाबाद से मस्जिद में पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सूचना मिलने के 30 मिनट बाद पकड़ा मौलाना

यूपी से मौलाना के मस्जिद में आते ही पुलिस टीम में खलबली मच गई। मौलाना को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दे दी। सूचना के 30 मिनट बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed