फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : hospital will open in nine hilly districts

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन के बीच राहत भरी खबर, नौ पहाड़ी जनपदों में खुलेंगे अस्पताल

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : hospital will open in nine hilly districts
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नौ पहाड़ी जिलों को राहत दी है। अब इन जिलों में अस्पताल पहले की तरह खुलेंगे। ये वह जिले हैं, जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत पहाड़ी जनपदों में स्वास्थ्य संबंधी और प्रदेश में अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिये कुछ निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश के जो नौ पहाड़ी जनपद हैं, जिनमें कोई भी कोविड-19 का मरीज नहीं है, वहां अस्पताल अब पूर्व की भांति खुल जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों में होगा कोविड-19 का इलाज

कोविड-19 अस्पताल के रूप में मेला अस्पताल हरिद्वार, दून हॉस्पिटल देहरादून, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, इनमें ही अब से कोविड-19 इलाज होगा, बाकी अन्य अस्पताल पूर्व की भांति अपना कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा, जो ये देखेगी कि कोविड-19 की वजह से जो अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है।

उसकी हम कैसे भरपाई कर सकते हैं, कैसे हम लोकल रोजगार पैदा कर सकते हैं, अपने नौजवानों को काम दे सकते हैं और गरीबों की आर्थिकी को कैसे मजबूत कर सकते हैं। मंत्रिमंडलीय उप समिति में राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत व रेखा आर्या सदस्य के रूप में रहेंगे।

फिर से होगा वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा रेबार-3 का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के जो भी प्रवासी लोग हैं। विभिन्न क्षेत्रों में जिनका अपना स्थान है। उनसे हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। यानी हम कह सकते हैं कि रेबार-3 के तहत हम उन लोगों से परामर्श करेंगे । 

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुख्यमंत्री करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री औद्योगिक, पर्यटन, कृषि, हॉर्टिकल्चर, डेयरी व एमएसएमई क्षेत्रों के लोगों से वे सीधा संवाद करेंगे। उनके साथ बातचीत की जाएगी व उनका सुझाव लिया जाएगा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को कैसे सुदृढ़ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed