फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news: Doon Hospital reserved for Corona patients

Uttarakhand Lockdown : दून अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित, चिकित्सकों को डमी में दिया जा रहा प्रशिक्षण

Fri, 27 Mar 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 27 Mar 2020 03:50 PM IST
सार

  • दून मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल में आइसीयू का प्रशिक्षण 
  • आगे के लिए तैयार हो रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ 

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news: Doon Hospital reserved for Corona patients

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अब पूरी तरह से कोरोना संक्रमित और कोरोना के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए अस्पताल में कार्य करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के लिए द्रोण होटल के अलावा चिकित्सा अधीक्षक के पुराने कैंप आवासा को उनके रहने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था के लिए रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन


इन सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को यहीं से खाने-पीने का सामान और आराम करने की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। कई डॉक्टर और कर्मचारी तो रात को होटल और चिकित्सा अधीक्षक के पुराने आवास में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने भी इस चुनौती से पार पाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किया जा रहा 50 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड

एक तरफ जहां 50 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है, वहीं नए आईसीयू वार्ड पर भी काम चल रहा है। इसी कड़ी में अब अस्प्ताल के चिकित्सकों व स्टाफ के दो बैच को रोजाना प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बेच में पांच-पांच डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होगा।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सायना ने बताया कि कोरोना से निपटना है और मरीजों को उच्च स्तर की सुविधाएं भी देनी हैं। जिसके लिए दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभी पैरामेडिकल स्टाफ व चिकित्सकों को डमी में आईसीयू का प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है।

एक दिन में दो बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 5-5 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ होगा। प्रशिक्षण देने वाली टीम का नेतृत्व वह खुद करेंगे। उनके साथ डॉ. एमके पंत व अन्य शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रिंसिपल ने कोरोना से निपटने के लिए लंबी अवधि के लिए डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ व स्टाफ नर्स की भी अलग-अलग टीम तैयार कर ली गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed