Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में हैं घरेलू हिंसा का शिकार तो आज फेसबुक पर लें लाइव सुझाव
लॉकडाउन के दौरान अगर आप भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं तो ऑनलाइन सलाह ले सकती हैं। इसके लिए देहरादून की एडवोकट तृषा अपने साथियों के साथ शनिवार को शाम साढ़े छह बजे फेसबुक पर लाइव रहेंगी। दिए गए लिंक - https://www.facebook.com/events/s/live-discussion-child-abuse-do/645387876307174/ पर क्लिक करके आप उनसे लाइव जुड़ सकते हैं।
वे इस दौरान महिलाओं को सुझाव देंगी। इसके अलावा कानूनी जानकारियां और मनोवैज्ञानिक सुझाव भी महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। एडवोकेट तृषा ने बताया कि उनकी फर्म अमाइकस लीगल कंसलटेंसी ने यह योजना बनाई है।
महिला आयोग से भी संपर्क में हैं
उन्हें पता चला था कि देश में लॉकडाउन के दौरान लगभग नौ हजार महिलाओं ने प्रधानमंत्री को घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे महिला आयोग से भी संपर्क में हैं।
फेसबुक पर वे महिलाओं के सवालों का जवाब देंगी। इसके अलावा उन्हें सुझाव दिए जाएंगे कि किस तरह से वे इस समस्या से पार पा सकती हैं। इसके अलावा यदि किसी स्थिति में उन्हें कानूनी मदद चाहिए तो इसका रास्ता भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर बताएंगी।