फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest News : domestic violence online consultant on facebook live

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में हैं घरेलू हिंसा का शिकार तो आज फेसबुक पर लें लाइव सुझाव

Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest News : domestic violence online consultant on facebook live
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

लॉकडाउन के दौरान अगर आप भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं तो ऑनलाइन सलाह ले सकती हैं। इसके लिए देहरादून की एडवोकट तृषा अपने साथियों के साथ शनिवार को शाम साढ़े छह बजे फेसबुक पर लाइव रहेंगी। दिए गए लिंक - https://www.facebook.com/events/s/live-discussion-child-abuse-do/645387876307174/ पर क्लिक करके आप उनसे लाइव जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


वे इस दौरान महिलाओं को सुझाव देंगी। इसके अलावा कानूनी जानकारियां और मनोवैज्ञानिक सुझाव भी महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। एडवोकेट तृषा ने बताया कि उनकी फर्म अमाइकस लीगल कंसलटेंसी ने यह योजना बनाई है।

विज्ञापन

महिला आयोग से भी संपर्क में हैं

उन्हें पता चला था कि देश में लॉकडाउन के दौरान लगभग नौ हजार महिलाओं ने प्रधानमंत्री को घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे महिला आयोग से भी संपर्क में हैं।

फेसबुक पर वे महिलाओं के सवालों का जवाब देंगी। इसके अलावा उन्हें सुझाव दिए जाएंगे कि किस तरह से वे इस समस्या से पार पा सकती हैं। इसके अलावा यदि किसी स्थिति में उन्हें कानूनी मदद चाहिए तो इसका रास्ता भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर बताएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed