फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest news: dehradun police five hours duty for day shift

Uttarakhand Lockdown : दिन में देहरादून पुलिस के जवान अब करेंगे केवल पांच घंटे ड्यूटी

Sun, 12 Apr 2020 08:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Apr 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest news: dehradun police five hours duty for day shift
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पुलिस कर्मी अब दिन में सड़क पर पांच घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करेंगे। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस कर्मियों को बढ़ती गर्मी और धूप से बचाने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


एक-दो दिन में नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी है। लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस की ड्यूटी टाइम में इजाफा हुआ है। दूसरा संक्रमण के खतरे को देखते हुए वो अपने परिवार से भी दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


इस क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को पुलिस के ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव कर दिन की ड्यूटी कम करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तीन के बजाए चार शिफ्ट में ड्यूटी

अरुण मोहन जोशी का कहना था कि गर्मी बढऩे के कारण सड़क पर पुलिस पिकेट पर पांच घंटे से ज्यादा ड्यूटी ना ली जाए। ताकि कड़ी धूप की मार से उन्हें बचाया जा सके।

डीआईजी ने बताया कि पुलिस कोरोना की इस लड़ाई में अब तीन के बजाए चार शिफ्ट में ड्यूटी करेगी। दिन की पिकेट ड्यूटी आठ के बजाए पांच घंटे की होगी।

इसके विपरीत शाम और रात की ड्यूटी में इजाफा किया जाएगा। ऐसे ही ड्यूटी चक्र बदलता रहेगा। डीआईजी का कहना है कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed