फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown latest news: cricketers give fitness mantra

Uttarakhand Lockdown : क्रिकेटरों ने दिया फिटनेस का मंत्र, एक्सरसाइज टूल्स न होने पर ऐसे कर रहे एक्सरसाइज

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news: cricketers give fitness mantra
बल्लेबाज उन्मुक्त चंद

लॉकडाउन के चलते एक महीने से खेल के मैदानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। खेल गतिविधियों पर रोक है। ऐसे में खिलाड़ियों के सामने खुद को फिट रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। इस विकट समस्या का उत्तराखंड क्रिकेटरों ने नायाब तरीका खोज निकाला है।

विज्ञापन


सीनियर टीम के मुख्य बल्लेबाज उन्मुक्त चंद, हरफनमौला सौरव रावत, मयंक मिश्रा ने घर पर फिटनेस शुरू की है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी यह फिटनेस मंत्र दिया। वीडियो में खिलाड़ी अपने घर की छतों पर फिटनेस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये वीडियो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अपने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर अपलोड किए हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर और टायर से की एक्सरसाइज

कई खिलाड़ियों के घरों में एक्सरसाइज टूल्स उपलब्ध नहीं हुए तो उन्होंने सिलिंडर, पुराने टायर व रॉड से एक्सरसाइज की। चिन अप्स, शोल्डर, थाइज व कई अन्य एक्सरसाइज की गई। वहीं, खिलाड़ी घर के गार्डन, छत व कमरे में भी बैटिंग, बॉलिंग की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

लॉकडाउन का पालन करने की अपील

उन्मुक्त, सौरव रावत, मयंक मिश्रा ने युवाओं से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि ये समय देशभक्ति दिखाने का भी है। यह देशभक्ति जान न्योछावर करने से नहीं, बल्कि सिर्फ घर पर रहकर दिखानी है। देश के काम आने का यह मौका न गवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed