Coronavirus: उत्तराखंड में दो दिन नहीं होंगे रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट, आईसीएमआर के निर्देश पर रोकी टेस्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दो दिन तक रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट नहीं होंगे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने नई रैपिड किट से टेस्टिंग पर रोक लगा दी है। प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि केंद्र से प्रदेश को पांच हजार रैपिड एंटी बॉडी किट मिली थी। जिसके बाद कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को किट भेज दी गई है। देहरादून समेत अन्य जिलों में रैपिड टेस्टिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है। लेकिन आईसीएमआर ने दो दिन के लिए नई रैपिड किट से टेस्ट करने पर रोक लगाई है। आईसीएमआर की अनुमति मिलने के बाद ही फिर से रैपिड टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
... और 30 हजार किट की होनी है आपूर्ति
उत्तराखंड में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण की तस्वीर साफ करने के लिए रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किए जाने है। इसके पहले चरण में प्रदेश के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में जमातियों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का रैपिड टेस्ट किया जाना था।
वर्तमान में आरटी-पीसीआर सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। रैपिड टेस्ट के लिए जल्द ही प्रदेश को 30 हजार और किटों की आपूर्ति होने वाली है।