{"_id":"5eb5818d8ebc3e9097269ca7","slug":"uttarakhand-lockdown-ex-servicemen-will-get-liquor-from-army-canteen-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: सेना की कैंटीनों में पूर्व सैनिकों को मिलेगी शराब, नहीं दिया जाएगा मार्च और अप्रैल का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: सेना की कैंटीनों में पूर्व सैनिकों को मिलेगी शराब, नहीं दिया जाएगा मार्च और अप्रैल का कोटा
Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
सार
- सेना मुख्यालय ने जारी किया आदेश, फिलहाल आधा कोटा ही मिलेगा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए अब सेना की कैंटीनों में शराब उपलब्ध कराई जाएगी। सप्लाई कम होने के कारण फिलहाल पूर्व सैनिकों को कोटे की 50 प्रतिशत ही शराब मिलेगी। साथ ही उन्हें मार्च और अप्रैल का कोई कोटा नहीं मिलेगा। लॉकडाउन के कारण सेना की कैंटीनें भी डेढ़ माह से बंद थीं जो पांच मई को खुल हैं। कैंटीन में उपलब्धता के आधार पर सामान मिल रहा है।
विज्ञापन
कैंटीन में पूर्व सैनिकों को शराब नहीं मिल पा रही थी। इस संबंध में पूर्व सैनिकों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि उन्हें सामान के साथ शराब भी उपलब्ध कराई जाए। पूर्व सैनिकों की मांग के बाद अब सेना मुख्यालय की ओर से कैंटीनों में अन्य सामान के साथ ही शराब उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण फिलहाल पूर्व सैनिकों को कोटे की आधी शराब ही उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कोई भी मार्च और अप्रैल के कोटे का दावा नहीं करेगा। सेना मुख्यालय के आदेश के बाद पूर्व सैनिकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन