फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: dehradun DM Stick on people who brake Rules

लॉकडाउन 3.0: डीएम ने दी चेतावनी, बार-बार घर से निकलने वाले होंगे संस्थागत क्वारंटीन

Thu, 07 May 2020 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 May 2020 09:19 PM IST
सार

  • होम क्वारंटीन लोगों की आईसीसीसी से निगरानी

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: dehradun DM Stick on people who brake Rules
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में होम क्वारंटीन लोगों के बार-बार बाहर निकलने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। इससे बाबत डीएम ने दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईसीसीसी) से की जा रही है। होम क्वारंटीन पर भेजे गए व्यक्ति के घर से निकलते ही उसकी सूचना तत्काल संबंधित निगरानी टीम को दे दी जाती है।

विज्ञापन


बार-बार घर से बाहर निकलने पर होम क्वारंटीन व्यक्ति को इंस्टिट्यूशन (संस्थागत) क्वारंटीन किया जाएगा। डीएम के अनुसार राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, रोशनी जन सेवा संस्थान आदि के सहयोग से बृहस्पतिवार को करीब पांच हजार लोगों को भोजन बांटा गया। 600 अन्नपूर्णा किट बांटी गईं। करीब ढाई हजार पशुओं को चारा उपलब्ध कराया गया। 21 मोबाइल वैन के जरिये लोगों को सस्ती दरों पर फल और सब्जी बेचवाई गई। मनरेगा कार्यों के जरिये करीब सात हजार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


ये बने कोरोना वॉरियर्स
सिविल सोसायटी से भावना पांडेय, संस्थापक ग्लोबल गॉड मदर फाउंडेशन
शासकीय विभाग से अनुराग मिश्रा, सहायक निदेशक, दुग्ध विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed