फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Bride and Groom Marriage on police checkpost on jashpur border

Lockdown: बॉर्डर पर हुई शादी, पुलिसकर्मियों ने पूरी कराई रस्में, फिर किया दूल्हा-दुल्हन को किया विदा

Mon, 27 Apr 2020 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Apr 2020 10:03 PM IST
सार

  • विवाह की रस्म पूरी कराने के बाद पुलिस कर्मियों ने दूल्हा और दुल्हन को किया विदा
     

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Bride and Groom Marriage on police checkpost on jashpur border
marriage - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले के गांव से बरात लेकर उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन और उसके परिजनों को बुलाकर पुलिस चौकी के पास खाली पड़े कमरे में शादी की सारी रस्में पूरी कराई गई। पुलिसकर्मियों ने इसके बाद दूल्हा और दुल्हन को विदा किया।

विज्ञापन


मोहल्ला गांधी पार्क निवासी शिवानी शर्मा के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उनके परिजनों ने ग्राम कासमपुर गढ़ी तहसील अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी रोहित शर्मा से शादी तय की थी। लॉकडाउन के चलते विवाह में बाधा उत्पन्न हो गई थी। दोनों पक्षों की सहमति से 27 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने शादी के लिए अनुमति पत्र प्राप्त कर लिया था लेकिन वर पक्ष के पास अनुमति पत्र नहीं था। सोमवार को जब दूल्हा बरात लेकर बॉर्डर पर पहुंचा पुलिस कर्मियों ने रोक दिया और धरमपुर चौकी इंचार्ज जीडी भट्ट ने लड़की पक्ष को सूचना दी। लड़की के परिजन बेटी को लेकर बॉर्डर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी-उत्तराखंड सीमा पर दोनों पक्षों में विवाह की सहमति बनी तो पंडित को बुलाया गया। मौसम खराब होता देख चौकी इंचार्ज भट्ट ने शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए उन्हें चौकी के पास खाली पड़ा कमरा उपलब्ध करा दिया। विवाह की रस्मों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। दोनों पक्षों से मंजू देवी, बबली देवी, गौरव शर्मा, प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रानू शर्मा आदि थे।

एक दूसरे के हुए साहिल और भवानी

किच्छा में आवास विकास कॉलोनी निवासी सतीश कुमार पपनेजा का बेटा साहिल रुद्रपुर के बंधन बैंक में काम करता है। साहिल की सगाई काशीपुर के आवास विकास कालोनी निवासी राकेश कुमार तनेजा की बेटी भवानी से हुई थी। परिवार वालों ने शादी की तारीख निश्चित की इस बीच लॉकडाउन हो गया तो दोनों परिवार असमंजस की स्थिति में थे।

दोनों पक्षों ने रविवार को शादी की अनुमति ली थी। वर पक्ष के पांच लोग किच्छा से बरात लेकर काशीपुर पहुंचे। यहां सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए वर और वधू ने फेरे लिये। रविवार देर शाम डोली वापस लौटी तो स्वागत करने वालों में केवल परिजन ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed