फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown 3.0 live Update news: one by one many positive found in aiims rishikesh

Uttarakhand Lockdown 3.0 : देहरादून का लक्खीबाग और डोईवाला का झबरावाला क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से हुआ बाहर

Tue, 05 May 2020 11:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown 3.0 live Update news: one by one many positive found in aiims rishikesh
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 61 पहुंच गई है। वहीं, राजधानी देहरादून के लक्खीबाग और डोईवाला के झबरावाला क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधिकार डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए। बता दें कि क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम कॉलोनी में एक कोरोना संक्रमित के मिलने के बाद उक्त क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया था।

विज्ञापन


छह अप्रैल से यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद थी। 28 दिन की अवधि पूरी होने पर आज इस क्षेत्र को मुक्त कर दिया गया है। लेकिन यहां आगामी 17 मई तक देहरादून में लागू लॉकडाउन के नियम प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे

सोमवार देर रात 2:00 बजे के आसपास चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे। यहां से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सभी लोग टिहरी के रहने वाले थे, जो लोग यहां पहुंचे उनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और दूधमुहे बच्चे तक शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग करने के बाद ही इन्हें भेजा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में भी आज से देहात में शाम चार बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें

हरिद्वार जिले के लोगों को भी मंगलवार से बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, कांप्लेक्स नाई की दुकान, सिनेमा घरों को छोड़कर सभी दुकानें खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

शहरी क्षेत्र में भी गली मोहल्लों में दूरी पर स्थित एकल दुकानें खुली हैं। मुख्य बाजार और जहां एक साथ कई दुकानें होंगी, वे नहीं खुलेंगी। शहर के मुख्य बाजारों में केवल जरूरी सामान की दुकानें ही सुबह सात से शाम चार बजे तक खुलेंगी। पाबंद इलाकों में कोई ढील नहीं है।


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि लॉकडाउन की पाबंदियों में मंगलवार से छूट दी जा रही है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीमा से बाहर (देहात क्षेत्र में) सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। अगर कहीं पर शॉपिग मॉल, मार्ट और सिनेमाघर हैं तो उन्हें बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed