फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown 3.0 Latest News: Roorkee Khatakheri village Sealed after corona patient Found

Corona: रुड़की में कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद परिवार के चार लोग आइसोलेट, गांव हुआ सील

Fri, 08 May 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 May 2020 09:52 PM IST
सार

  • परिवार की वृद्धा समेत दो महिलाएं होम क्वारंटीन, सीएमओ ने गांव पहुंच घर को कराया सैनिटाइज
  • सभी के सैंपल भेजेंगे जांच को पुलिस के साथ पहुंचे एसपी देहात ने गांव के सभी रास्ते कराए सील

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown 3.0 Latest News: Roorkee Khatakheri village Sealed after corona patient Found
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश एम्स में भर्ती रुड़की के खाताखेड़ी गांव के एक युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन ने पांच हजार की आबादी वाले गांव को पाबंद कर सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के परिवार चार लोगों को रुड़की में संस्थागत आइसोलेट कर दिया जबकि परिवार की 85 वर्षीय वृद्धा समेत दो महिलाओं को होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


घर पर ही इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव में जिस 31 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। माना जा रहा है कि एम्स में ही किसी के संपर्क में आने पर वह संक्रमित हुआ होगा। एम्स से मेडिकल बुलेटिन जारी होते ही सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचीं और उसके परिजनों की जांच कराई। घर को सैनिटाइज कर परिवार के चार लोगों को रुड़की के समीप संस्थागत आइसोलेट किया गया। जबकि घर में एक वृद्धा समेत दो महिलाओं को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल भी गांव में जानकारी लेने पहुंचे। कोरोना संक्रमित के भाई ने बताया कि दो माह पूर्व ऑपरेशन हुआ था। पेट में दर्द होने पर उसे दोबारा सात मई को एम्स में भर्ती कराया गया था। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि गांव में परिवार के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। उधर, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव को पाबंद कर लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो झबरेड़ा विधायक को करना होगा क्वारंटीन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल लगभग रोजाना खाताखेड़ी, इकबालपुर समेत अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जा रहे हैं। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना के तुरंत बाद विधायक गांव पहुंचे और परिजनों से भी जानकारी ली। ऐसे में उनके क्वारंटीन किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, विधायक रोजाना लोगों से मिलते समय शारीरिक दूरी पूरी तरह पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण में बचाव जरूरी है। यदि स्वास्थ्य विभाग की इस तरह की एडवाइजरी होगी तो उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट को संस्थागत क्वारंटीन
सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि ऋषिकेश एम्स में भर्ती होने से पहले कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने रुड़की के दो प्राइवेट अस्पतालों में चेकअप कराया था। एक अस्पताल में कुछ टेस्ट भी कराए थे। टेस्ट करने वाले रेडियोलॉजिस्ट को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही इन अस्पतालों में भी यह जांच की जा रही है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कितने लोग आए होंगे। उन सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

दर्जनों गन्ना कोल्हू बंद कराए

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कई गन्ने के कोल्हू बंद करा दिए। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील रमोला ने बताया कि खाताखेड़ी के आसपास चल रहे दो दर्जन से अधिक गन्ना कोल्हुओं को बंद करा दिया गया है।

40 गांवों के लोगों के सामने आवाजाही की मुसीबत
खाताखेड़ी गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का जिस रास्ते पर मकान है, उससे करीब 40 गांवों के लोग रुड़की और इकबालपुर जाते हैं। अब इस गांव को पूरी तरह पाबंद कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के इन गांवों को रुड़की पहुंचने के लिए पुहाना और तांशीपुर के रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इससे लोगों को करीब छह किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed