फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand likely to receive above normal rainfall this year

Dehradun News: इस साल उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand likely to receive above normal rainfall this year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

देहरादून। इस साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में मई के अंतिम सप्ताह में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च) के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ की चादर सामान्य से नीचे रही। उत्तरी गोलार्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और वसंत में बर्फ की चादर के विस्तार के बाद होने वाले भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा के साथ एक सामान्य विपरीत संबंध है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed