फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: Special Campaign Held Today for make voter card

उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है तो जल्दी करें, आज चलेगा विशेष अभियान

Sun, 13 Dec 2020 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Dec 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Special Campaign Held Today for make voter card
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है या फिर कोई संशोधन कराना है तो यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पता व नाम शुद्धिकरण के लिए मौसम खराब होने की वजह से विभिन्न बूथों पर कम लोग पहुंच पाए। इसके चलते कई बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी ( बीएलओ) मतदाताओं का इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन


देहरादून जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि जिन भारतीय नागरिकों की आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक पूरी हो चुकी हो, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर 13 दिसंबर को भी मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



जिसके तहत सभी पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने कहा कि जिनको भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज या शुद्धीकरण कराना हो, वह नाम, पता और आयु के प्रमाण के अलावा अपना एक नवीनतम रंगीन फोटो साथ में लेकर बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जरूरी फार्म लेकर उसे भरें। यह फॉर्म वहीं पर बीएलओ को जमा करा दें। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जरूरी कार्रवाई के बाद सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाएगा।


उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नामांकन करवा कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर इससे संबंधित जरूरी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed