फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand latest News: Reliance Jio Tower Inaugurated in Niti Valley

अब चमोली के सीमांत गांवों में भी बजेगी मोबाइल की घंटी, नीति घाटी में जियो टावर का शुभारंभ 

Thu, 26 Nov 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand latest News: Reliance Jio Tower Inaugurated in Niti Valley
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत गांवों में भी अब मोबाइल की घंटी बजेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नीति घाटी के जुमा में स्थापित जियो टावर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। जियो का एक टावर सुकी में भी स्थापित किया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीण उपभोक्ताओं को फोर जी इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चमोली के सीमांत गांवों के लोगों को बधाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सेवा से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। इससे सीमांत क्षेत्रों में व्यापार, उत्पाद एवं आनलाइन मैपिंग में भी लोगों को सुविधा होगी। सीमांत क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन आवेदन और विभिन्न कार्यों के लिए सुविधा होगी।
विज्ञापन



सरकार की ओर से ई-गवर्नेंस की दिशा में किए जा रहे कार्यों का भी सीमांत क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट के दौरान मुंबई में मुकेश अंबानी से जियो की सेवा के लिए बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में जो भी जियो की सेवा दी जाएगी, उसमें लाभ या कामर्शियल के हिसाब से नहीं सोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सीमांत क्षेत्रों तक सेवा पहुंचे, इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में जियो की कनेक्टिविटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से सांसद तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, चमोली के भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मुख्यमंत्री आईटी सलाहकार रवीन्द्र दत्त, जियो के स्टेट हेड विशाल अग्रवाल, अमरनाथ ठाकुर, योगेंद्र सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन गांवों को मिलेगा फायदा 
नीति घाटी में लगे जियो के इन मोबाईल टावरों से जुमा, जेलम, काजा, गरपत, लौंग, टमक, बकरांसु, फागती, तोलमा, सुरई, सूकी मल्लागांव एवं लाटा गांव के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी। 


मार्च तक सीमांत गांवों में 25 मोबाइल टावर
15 दिसंबर 2020 तक 10 एवं मार्च 2021 तक सीमांत क्षेत्रों में जियो के 25 मोबाईल टावर लगाए जाएंगे। मार्च 2021 तक चमोली जनपद के अधिकांश सीमांत गांव जियो की 4-जी कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed