फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand latest news : No bjp MLA is angry with me Chief Minister Trivendra Singh Rawat said

मुझसे पार्टी का कोई विधायक नाराज नहीं : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Fri, 18 Sep 2020 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Sep 2020 02:48 PM IST
सार

  • विधायक पक्ष का हो या विपक्ष का, मैंने सबको समय दिया 
  • कर्मचारियों को सकारात्मक सोचना चाहिए कि उन्हें मिल रहा है 29 दिन का वेतन 

विज्ञापन
uttarakhand latest news : No bjp MLA is angry with me Chief Minister Trivendra Singh Rawat said
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनसे पार्टी का कोई विधायक नाराज नहीं है। विधायकों और जनता का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। कोविड के कारण तो आना जाना बहुत कम हुआ है। उन्होंने विधायकों की नाराजगी की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। सीएम ने कहा, किसी विधायक ने कभी यह नहीं कहा कि हमको सीएम से कोई नाराजगी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा रिकार्ड है कि विधायक पक्ष का हो या विपक्ष का, उन्होंने मुझसे समय मांगा और उन्हें समय मिला। सुबह का समय शाम को हुआ होगा लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि मुख्यमंत्री उन्हें उपलब्ध नहीं हुए। मेरा राजनीति का लंबा अनुभव है। हमने कोशिश की कि मुख्यमंत्री सुलभ रहें। यदि कोई दूरस्थ क्षेत्र से मिलने आया है तो उसके पीछे जरूर कोई बात होगी। मैंने इसे हमेशा गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वेतन कटौती को लेकर सरकारी कर्मचारियों के विरोध पर कहा कि उनकी यह सकारात्मक सोच हो सकती है कि उन्हें 29 दिन का वेतन मिल रहा है। एक दिन का वेतन यदि कोविड के लिए दे दें तो उसमें क्या बुराई है। कम से कम हमारी नौकरी तो पक्की है। उन्होंने कहा, सबका वेतन कट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे जितने भी कर्मचारी हैं, उनको यह भी सोचना चाहिए कि निजी क्षेत्र में लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। उनके वेतन में 40 से 50 प्रतिशत तक कटौती हुई है। बहुत सारे लोगों को नौकरी से हटा दिया गया है। सरकार के सामने उनकी भी चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद, विधायक, दायित्वधारी सब कोविड फंड में अपना सहयोग दे रहे हैं। कई कर्मचारियों ने 15 दिन का वेतन एडवांस में दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed