फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand latest news : Haridwar and Rishikesh range income tax department closed

एक्सक्लूसिव : आयकर विभाग की हरिद्वार और ऋषिकेश रेंज हुई बंद, मुख्य आयकर आयुक्त का कार्यालय भी खत्म

Fri, 18 Sep 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Sep 2020 02:41 PM IST
सार

  • मुख्य आयकर आयुक्त का कार्यालय भी खत्म, अधिकारी मुजफ्फरनगर के अधीन काम करेंगे
  • देहरादून में अब केवल प्रधान आयकर आयुक्त ही बैठेंगे
  • देशभर से कहीं भी जमा हुई आईटीआर का कहीं भी हो सकेगा फेसलैस असेसमेंट

विज्ञापन
uttarakhand latest news : Haridwar and Rishikesh range income tax department closed
- फोटो : wiki

विस्तार

आयकर विभाग में फेसलेस असेसमेंट लागू होने के साथ ही कई बड़े परिवर्तन सामने आए हैं। इसके तहत हरिद्वार और ऋषिकेश रेंज कार्यालय को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर, देहरादून में मुख्य आयकर आयुक्त का पद भी खत्म कर दिया गया है। अब यहां केवल प्रधान आयकर आयुक्त ही बैठेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, रीजनल ई-असेसमेंट सेंटर व वेरिफिकेशन यूनिट बनाई गई है। यह प्रधान आयुक्त/आयुक्त आयकर के अधीन काम करेगी। इसकी शाखाएं देश के 35 प्रमुख शहरों में होंगी। आदेश के तहत अब मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून का कार्यालय नहीं होगा।
विज्ञापन


इस कार्यालय के अधिकारी अब रीजनल सेंटर मुजफ्फरनगर के अधीन काम करेंगे। आयकर विभाग की हरिद्वार व ऋषिकेश रेंज भी बन्द कर दी गई है। अब देहरादून के प्रधान आयकर आयुक्त के अधीन एक अतिरिक्त आयकर आयुक्त होगा, जिसके आधीन एक उप आयकर आयुक्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं होंगे तबादले

आयकर आयुक्त देहरादून के अधीन अब उप आयुक्त हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, श्रीनगर आदि काम करेंगे। हालांकि अभी सरकार ने कहा है कि अगले आदेश तक किसी का भी तबादला नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी जहां कार्यरत हैं, वहीं से कार्यालय का काम करेंगे। 

टीडीएस, अपील, इन्वेस्टिगेशन विंग में कोई बदलाव नहीं

टीडीएस, अपील, जांच आदि से जुड़े विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब देहरादून के प्रधान आयकर आयुक्त के अन्तर्गत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल के साथ-साथ मुजफ्फरनगर के आयकर कार्यालय भी होंगे।


देश में कहीं से भी फाइल हुई रिटर्न की होगी दून में जांच

नई व्यवस्था के तहत आयकर रिटर्न का असेसमेंट पूरी तरह से फेसलैस कर दिया गया है। अब देश में कहीं भी फाइल की हुई रिटर्न की जांच दून में हो सकेगी। संबंधित अधिकारी उस रिटर्न को आयकर नियमों के तहत जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed