फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest news: Exclusive Report on Blood Bank condition during corona and dengue period

अमर उजाला पड़ताल: उत्तराखंड में डेंगू का खतरा, कोरोना का कहर, मगर सूखे पड़ें है ब्लड बैंक

Sun, 29 Nov 2020 06:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest news: Exclusive Report on Blood Bank condition during corona and dengue period
Blood Bank - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ कि डेंगू का सीजन शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की पूरी मशीनरी कोरोना से जंग में जुटी है, लेकिन तैयारी डेंगू से निपटने की भी की जा रही है। 

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश के ब्लड बैंकों में अचानक रक्त का सूखा पड़ गया। बीते दिन ही राजधानी देहरादून के ब्लड बैंकों में सिर्फ आठ यूनिट रक्त बचा। अमर उजाला ने इस पर जब पड़ताल की तो पाया कि प्रदेश में कहीं पांच, तो कहीं एक यूनिट भी ब्लड नहीं था। अधिकतर जिलों में स्टॉक क्षमता का दस फीसदी से भी कम है। 
विज्ञापन


पांच जिले, हल्द्वानी रुद्रप्रयाग, देहरादून , गोपेश्वर और  बागेश्वर में स्टॉक न्यूनतम तक पहुंच गया। हालांकि अपवाद के तौर पर हरिद्वार समेत तीन जिले ऐसे भी हैं जहां अधिकारी पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना काल में रक्तदान शिविरों के नहीं लगने से ब्लड बैंक में खून एकत्रित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता अनलॉक की स्थिति में कुछ जिलों में शिविर लगे और हालात गंभीर से चिंताजनक स्तर तक पहुंच गए। फिर भी जरूरत है सभी ब्लड बैंकों में पर्याप्त स्टॉक की ताकि हादसों और गंभीर रोगियों को वक्त पर खून मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।  

रुद्रप्रयाग : सिर्फ एक यूनिट खून

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के ब्लड बैंक में सिर्फ एक यूनिट खून उपलब्ध है जबकि यहां 15 यूनिट तक भंडारण की क्षमता है। डॉ. राजीव गैरोला ने बताया कि पिछले कुछ दिन से ब्लड बैंक में खून का भंडारण नहीं हो रहा है। दुर्घटना में घायल या बीमार के ऑपरेशन में सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान करने वाले युवाओं से सहयोग लिया जा रहा है।

उत्तरकाशी : पर्याप्त रक्त उपलब्ध
जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में पर्याप्त क्षमता में रक्त उपलब्ध है। ब्लड बैंक प्रभारी डा.सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में 100 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक है। जिसमें सभी ग्रुप के रक्त यूनिट उपलब्ध हैं। साथ ही सभी ग्रुप के रक्तदाताओं की सूची बनी है। आवश्यकता पड़ने पर इनसे संपर्क कर रक्तदान कराया जाता है। 

टिहरी : क्षमता 200 की 20 यूनिट मौजूद
जिला अस्पताल बौराड़ी के ब्लड बैंक में 20 यूनिट रक्त स्टॉक में उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार ब्लड बैंक में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि ब्लड बैंक में 200 यूनिट तक स्टॉक रखने की क्षमता है लेकिन खपत कम होने के चलते स्टॉक सीमित रखा जाता है। ब्लड बैंक प्रभारी डा.सुशील ने बताया कि ब्लड डोनर की सूची उपलब्ध है। जरूरत पडने पर डोनर को बुलाया जाता है। 

गोपेश्वर : सिर्फ तीन यूनिट ही बचा खून
कोरोना संक्रमण का असर ब्लड बैंक पर भी पड़ा है। गोपेश्वर जिला अस्पताल के समीप ब्लड बैंक में खून का संग्रह नहीं हो पा रहा है। ब्लड बैंक की प्रभारी एकता बिष्ट का कहना है कि ब्लड बैंक में सिर्फ तीन यूनिट खून बचा है। कोरोना के कारण शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं जिससे रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे हैं। ठंड की वजह से भी खून जमा नहीं कर पा रहे हैं।

पौड़ी : क्षमता 100 की उपलब्ध 20 यूनिट
कोटद्वार बेस अस्पताल में ब्लड बैंक की क्षमता 100 यूनिट की है, लेकिन इसमें 15 से 20 यूनिट ब्लड की उपलब्धता रहती है। बेस अस्पताल के प्रबंधक बीएस रावत का कहना है कि ब्लड का सोर्स रक्तदाता हैं। जिनका ब्लडबैंक में रजिस्ट्रर और मोबाइल नंबर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाकर ब्लड ले लिया जाता है। वहीं श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में ए और एबी ग्रुप के रक्त की कमी है। मौजूदा समय में यहां विभिन्न ग्रुपों का 75 यूनिट रक्त उपलब्ध है जबकि ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है। ब्लड बैंक इंचार्ज डा. सतीश कुमार बताते हैं कि इन दिनों ए और एबी ग्रुप के रक्त की लगभग 10 यूनिट बच गई हैं। यदि 10 यूनिट अतिरिक्त मिल जाए, तो मरीजों को परेशानी नहीं होगी।

चंपावत : रक्तकोष में हर ग्रुप का खून उपलब्ध

जिले में खून की कमी नहीं है। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि ब्लड बैंक में सभी ग्रुप के दो-दो यूनिट खून उपलब्ध रहता है। साथ ही चारों निगेटिव और पॉजिटिव ग्रुप के रक्तदाता (ब्लड डोनर) के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध है, जिन्हें इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर बुलाया जाता है।

पिथौरागढ़ : जिला अस्पताल में 42 यूनिट रक्त
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 42 यूनिट रक्त है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा इसे पर्याप्त बताते हैं। आपात स्थिति में चंपावत और सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में रक्त भेजा जाता है। ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों का रक्त उपलब्ध है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जब भी ब्लड की कमी होती है तो विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग रक्तदान कर कमी को पूरा कर देते हैं। 

बागेश्वर : सिर्फ पांच यूनिट रक्त
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट की है लेकिन खपत कम होने के कारण इतना नहीं खून लिया जाता है। शनिवार को ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव एक यूनिट, बी पॉजिटिव एक यूनिट, तीन यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त था।  प्रभारी डॉ. एएम शर्मा के अनुसार जरूरत के हिसाब से ब्लड बैंक में खून रखा जाता है। ग्रुपवार डोनरों के नामों की सूची बनी है। 

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल 18 यूनिट रक्त
जिला अस्पताल अल्मोड़ा के रक्तकोष में इन दिनों निगेटिव ब्लड ग्रुप के रक्त की कमी है। शनिवार को निगेटिव ग्रुप का एक भी यूनिट रक्त उपलब्ध नहीं था। पॉजिटिव ग्रुप का भी 18 यूनिट रक्त उपलब्ध है। शनिवार को जिला अस्पताल के रक्तकोष में एबी पॉजिटिव के छह, ए पॉजिटिव, बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव के चार-चार यूनिट रक्त समेत कुल 18 यूनिट रक्त उपलब्ध रहा। 

हल्द्वानी: ब्लड खत्म, बेस में कुछ यूनिट बाकी
सुशीला तिवारी अस्पताल के ब्लड बैंक में किसी भी ब्लड ग्रुप का कोई भी ब्लड शनिवार की शाम 4 बजे स्टॉक में नहीं था। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सलोनी उपाध्याय ने बताया कि ए पॉजिटिव में पीआरवीसी 8 और होल ब्लड यूनिट 4, ए निगेटिव पीआरवीसी 1 और होल ब्लड यूनिट निल, बी पॉजिटिव पीआरवीसी 14 और होल ब्लड 2 यूनिट, बी  निगेटिव पीआरवीसी और होल ब्लड निल, ओ पॉजिटिव पीआरवीसी 3 और होल ब्लड निल, ओ निगेटिव पीआरवीसी और होल ब्लड की स्थिति निल है।

काशीपुर : 12 यूनिट रक्त शेष
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के रक्तकोष में महज 12 यूनिट रक्त शेष है।  ए, ओ, एबी, बी निगेटिव रक्त शून्य हो चुका है। ब्लड बैंक में 1000 यूनिट रक्त रखने की क्षमता है। पॉजिटिव ग्रुप का 12 यूनिट रक्त है। निगेटिव ग्रुप का रक्त शून्य हो गया है। वहीं रुद्रपुर में एक हजार यूनिट से अधिक क्षमता वाले रुदपुर ब्लड बैंक में मात्र 19 यूनिट रक्त शेष रह गया है। जबकि एबी निगेटिव व ओ निगेटिव ग्रुप का रक्त उपलब्ध ही नहीं है। रुद्रपुर ब्लड बैंक में शनिवार को बी पॉजिटिव वर्ग का 14 यूनिट रक्त उपलब्ध था, जबकि ए पॉजिटिव वर्ग का एक, ओ पॉजिटिव का तीन, एबी पॉजिटिव का एक, बी निगेटिव का एक और ए निगेटिव का एक यूनिट रक्त ही उपलब्ध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed