फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Uttarakhand Earthquake Today Latest News : earthquake in haridwar today morning

Earthquake Today: उत्तराखंड के हरिद्वार सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Tue, 01 Dec 2020 10:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Uttarakhand Earthquake Today Latest News : earthquake in haridwar today morning
आज भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के सलाहकार डॉ. हरिबल्लभ कुनियाल के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 9.41 बजे लगभग डेढ़ से दो सेकेंड तक महसूस किए गए और इसकी गहराई करीब 40 किलोमीटर तक रही। भूकंप 30.3 अक्षांतर और 77.95 देशांतर पर था।
विज्ञापन



भूकंप के समय अधिकतर लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसके बाद भी लोगों ने झटका महसूस किया और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप आने की खबर चंद सेकेंड में ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि भूकंप का झटका अधिकतर लोगों ने महसूस किया। आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया।


 

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है उत्तराखंड

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। यहां इस साल 25 अगस्त 2020 को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 थी।

चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 21 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 थी।

13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed