{"_id":"5f6478488ebc3eb7356e92d4","slug":"uttarakhand-latest-news-due-to-rising-prices-pulses-away-from-common-man-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती कीमत ने आम आदमी की थाली से दूर की दाल, कीमतों में 20 से 30 फीसदी का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती कीमत ने आम आदमी की थाली से दूर की दाल, कीमतों में 20 से 30 फीसदी का उछाल
Fri, 18 Sep 2020 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
दालों की कीमतों में भारी इजाफा
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून। कीमतों में बढ़ोतरी से दालें आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में दालों की फुटकर कीमतों में पांच से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
व्यापारियों के अनुसार उत्पादन कम होने और पुराना स्टॉक खत्म होने के कारण कीमतों में तेजी आई है। फुटकर बाजार में अरहर, मलका, मूंग, उड़द, काबुली चना, काला चना, राजमा चित्रा जैसी प्रमुख दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
पिछले दो से तीन हफ्तों के दौरान ही ज्यादातर दालों की कीमत बढ़ी है। बाजार में अरहर 100, मलका 80, मूंग छिलका 100, मूंग धुली 125, उड़द छिलका 90, उड़द धुली 125, काबुली चना 90, काला चना 75 और राजमा चित्रा 100 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
आढ़त बाजार एसोसिएशन के महासचिव विनोद गोयल के अनुसार थोक बाजार में उड़द, अरहर और चना दाल में 600 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। जबकि चना दाल के थोक दाम में 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर दालों का पिछले साल का स्टॉक खत्म हो चुका है। इस साल उत्पादन कुछ कम है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।